लेटेस्ट न्यूज़
खुड़िया जंगल मे चल रहे जुआ पर रेड कर 09 जुआड़ियों से नगद 53500 रूप्ये सहित कुल अनुमानित कीमत 07 लाख 33 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त कर जुआ एक्ट की प्रभावी कार्यवाही की | भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम,        राज्य चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते दो रजत व तीन कांस्य पदक | मातारी सदन बरतेरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल लिटरेसी व मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित | 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव कल | मुंगेली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा | तीन दिनों से अंधेरे में दर्जनों गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण |

RECENT POSTS

लोरमी अवैध धान पर हुई कार्यवाही, 264 क्विंटल से अधिक धान जप्त

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लोरमी अवैध धान पर हुई कार्यवाही, 264 क्विंटल से अधिक धान जप्त

लोरमी – खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अवैध धान के क्रय-विक्रय और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मण्डी की संयुक्त टीम द्वारा आविदा फूड ग्रेन्स सारधा में दबिश दी गई। लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी ने बताया कि फर्म का ताला तोड़ कर अवैध रूप से संग्रहित धान की जप्ती की कार्यवाही की गई, जिसमें परिसर से एक पिकअप एवं एक माजदा गाड़ी में भरे 661 बारदानों सहित कुल 264 क्विंटल से अधिक धान जप्त कर कृषि उपज मंडी, लोरमी के सुपुर्द किया गया है।

जिला खाद्य अधिकारी हुलेश डड़सेना ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन को रोकने जिले की सीमाओं एवं चेक पोस्ट पर चौकसी को और मजबूत करते हुए 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके तहत संदिग्ध वाहनों परिवहन गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पारदर्शी एवं निष्पक्ष धान खरीदी करने प्रशासन की टीम द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। सभी आंतरिक चेक पोस्ट पर भी टीमों को तैनात किया गया है। गठित निगरानी दल द्वारा रात्रिकालीन गश्त के साथ ही संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है और मंडी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS