छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान

लोरमी – छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान में एक दिवसीय विशिष्ट जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुढ़ा पारा, रायपुर में किया गया। जिसमें पुरे छत्तीसगढ़ से कुल 22 जिलों के पदाधिकारियों ने इस मीटिंग में हिस्सा लिया। बैठक में मंच पर अध्यक्षता प्रदीप दास , कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ , किरण अग्रवाल , उपाध्यक्ष , छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ , विनोद राठी ,महासचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ, हेमंत खूंटे सचिव , छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ, विकास शर्मा सह सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुंगेली जिला शतरंज संघ की ओर से पदाधिकारियों में विजय वर्मा , चेयरमेन , सुबोध कुमार सिंह ,अध्यक्ष , आशीष मिश्रा उपाध्यक्ष ,ओमप्रकाश वन्दे, सचिव ने इस मीटिंग में उपस्थित रहें। मीटिंग में शतरंज छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मानखेल को ओर अधिक गति प्रदान करने एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास पर बातें की गयी। जिनमें मुख्य रूप से विगत 03 वर्षो का वार्षिक रिपोर्ट 2023 -24 से 2025-26 तक, 03 वर्षो का ऑडिट रिपोर्ट, 2026-27 का बजट, 2027-28 वार्षिक स्पोर्ट्स कैलेन्डर तैयार करना, सभी जिलों को फर्म एवं सोसायटी से पंजीयन करवाना एवं आगामी समय में राष्ट्रीय स्पोर्ट्स गर्वर्नेन्स के नियमों के अनुसार राज्य बॉडी की स्थापना जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएं की गयी। इस मीटिंग में मुंगेली जिले को जिले स्तर पर बेहतर शतरंज स्पर्धाओं का आयोजन करने एवं राज्य स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बेस्ट डिसीप्लिन को देखते हुए सम्मानित किया गया। इस मिटिंग के पश्चात् मुंगेली जिले को राज्य की ओर से विभिन्न सुविधाएँ प्रदान की जाएगी जिससे की शतरंज खेल को जिले में ओर एक नया आयाम मिलेगा।

- छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान - October 6, 2026
- बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन - October 6, 2026
- 6 दिन में अंधे कत्ल का खुलासा – ग्राम उमरिया थाना पथरिया पुलिस को अंधे – कत्ल के मामले में मिली सफलता, - October 5, 2026




