लोरमी में 17 नवंबर को सजेगा बाबा श्री श्याम का भव्य दरबार, निकलेगी निशान यात्रा

लोरमी। नगर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल उस समय देखने को मिलेगा, जब 17 नवंबर मंगलवार को मुंगेली रोड स्थित मुख्य मार्ग पर नहर के पास बाबा श्री श्याम की भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे भव्य निशान यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा स्थानीय ठाकुर देव मंदिर, फव्वारा चौक से प्रारंभ होकर उत्सव स्थल तक निकाली जाएगी। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
संध्याकाल में बाबा श्री श्याम का भव्य एवं आकर्षक दरबार सजाया जाएगा। पंडित राजेश महाराज द्वारा बाबा का मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा।
वहीं शाम 7 बजे से भव्य श्याम भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें बिलासपुर के सूरज म्यूजिकल ग्रुप के माध्यम से भजन गायिका कल्याणी मित्तल एवं गायक पंकज अग्रवाल अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए मनोज अग्रवाल सहित परिवार के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से निशान यात्रा एवं भजन संध्या में शामिल होकर बाबा श्री श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
- लोरमी में 17 नवंबर को सजेगा बाबा श्री श्याम का भव्य दरबार, निकलेगी निशान यात्रा - November 14, 2026
- मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय न मिलने पर हेलीपैड पहुंचे युवा कांग्रेस और एनएसयूआई पदाधिकारी, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन - November 14, 2026
- महाविद्यालय सहित 53 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और 24 विकास कार्यों का लोकार्पण जिले को दी 465 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात - November 13, 2026



