मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत बड़ा एक्शन, अवैध शराब बिक्री करते 3 आरोपी गिरफ्तार

145 पाव देशी शराब और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त, तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल
मुंगेली। जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने मुंगेली पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत सिटी कोतवाली मुंगेली एवं पथरिया पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 145 पाव (26.1 बल्क लीटर) देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत 11 हजार 600 रुपये है, जब्त की है। वहीं शराब तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत 80 हजार रुपये बताई गई है।

कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर 2026 को सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अधिक मात्रा में देशी प्लेन शराब लेकर चकरभट्ठा की ओर से ग्राम लिलवाकापा जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने नवागढ़ रोड स्थित मिनीमाता पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ा।
जांच के दौरान आरोपियों की पहचान पारस पात्रे (23 वर्ष), निवासी धनगांव (च), थाना सिटी कोतवाली मुंगेली तथा हीरालाल सोनवानी (25 वर्ष), निवासी अंधियारखोर, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 70 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत 5,600 रुपये है, बरामद हुई। शराब परिवहन में प्रयुक्त होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक CG-28-V-4637, जिसकी कीमत 80 हजार रुपये है, को भी जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 391/2026, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पथरिया पुलिस ने शराब बिक्री करते एक आरोपी को पकड़ा
इसी क्रम में 9 नवंबर 2026 को थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम चंदरगढ़ी में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर साइबर सेल एवं पथरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने साहू ढाबा के पास घेराबंदी की। इस दौरान मुकेश साहू (22 वर्ष), निवासी पंडरभट्ठा, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 75 पाव देशी प्लेन शराब (13.5 बल्क लीटर), जिसकी कीमत 6 हजार रुपये है, बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 288/2026, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
इन अधिकारियों एवं जवानों की रही अहम भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, थाना प्रभारी पथरिया, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी, प्रभारी साइबर सेल, प्रधान आरक्षक नवीन जांगड़े, प्रधान आरक्षक भानु सहारे सहित साइबर सेल, थाना सिटी कोतवाली एवं थाना पथरिया के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मुंगेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
- मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत बड़ा एक्शन, अवैध शराब बिक्री करते 3 आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- लोरमी वन विभाग में मुआवजा राशि के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, भालू हमले के पीड़ित ने किया सनसनीखेज खुलासा - November 10, 2026
- गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा - November 10, 2026



