लेटेस्ट न्यूज़
विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2026 में लोरमी के डॉ. सत्यनारायण तिवारी सम्मानित | जिले के 05 थाना क्षेत्रों में जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 10 प्रकरणों में 37 जुआरी गिरफ्तार, 10,540 रुपये नगद जप्त। | केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा | भारी मात्रा में देशी शराब लेकर बिक्री करने के उद्देश्य से परिवहन करने वाले आरोपियों पर कोटा पुलिस का प्रहार | आदिवासी समाज ने नवपदस्थ एस डी ओ पी को क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक समस्याओं से अवगत कराते हुए सौजन्य भेंट कर दी शुभकामनाएं | स्पेन में महक रही भारतीय माटी की खुशबू: कैटेलोनिया में प्रवासी भारतीयों से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, भारत-स्पेन मैत्री को नई ऊँचाई देने पर जोर |

RECENT POSTS

विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2026 में लोरमी के डॉ. सत्यनारायण तिवारी सम्मानित

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2026 में लोरमी के डॉ. सत्यनारायण तिवारी सम्मानित

लोरमी के हिमांशु महाराज ने काव्य पाठ और शोध आलेख से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिखेरी साहित्यिक प्रतिभा

लोरमी/मुंगेली। राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित विज्ञान भवन में विश्व हिंदी परिषद के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2026 का गरिमामय समापन हुआ। “भारत रत्न अटल: हिंदी राष्ट्रवाद और सुशासन” विषय पर आयोजित इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में देश-विदेश के प्रख्यात साहित्यकारों, शिक्षाविदों, विचारकों एवं हिंदी प्रेमियों ने सहभागिता की।

इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता सिंह बनाफर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने किया। प्रतिनिधिमंडल में मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र के प्रसिद्ध भागवताचार्य, शिक्षाविद, साहित्यकार एवं लेखक डॉ. सत्यनारायण तिवारी ‘हिमांशु महाराज’ की विशेष सहभागिता रही। राज्यपाल सम्मान सहित 250 से अधिक सम्मानों से सम्मानित डॉ. तिवारी ने सम्मेलन में अपनी साहित्यिक प्रतिभा और शोधपरक विचारों से उपस्थित विद्वानों का ध्यान आकर्षित किया।

सम्मेलन के दौरान आयोजित अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी में डॉ. तिवारी ने अपनी ओजस्वी एवं प्रभावशाली रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इसके साथ ही उन्होंने अपना शोध ग्रंथ एवं शोध आलेख भी प्रस्तुत किया, जिसकी विद्वानों और साहित्यकारों ने सराहना की।

हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार तथा साहित्यिक, सामाजिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संवर्धन में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए सम्मेलन के समापन एवं सम्मान समारोह में डॉ. सत्यनारायण तिवारी ‘हिमांशु महाराज’ को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मंचासीन अतिथियों एवं विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार तथा विश्व हिंदू परिषद के विनोद बंसल की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

सम्मेलन की अध्यक्षता पद्मभूषण आचार्य यार्लगड्डा लक्ष्मी प्रसाद ने की। आयोजन के सफल संचालन एवं नेतृत्व में विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उद्घाटन सत्र में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू, केंद्रीय राज्य मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, प्रोफेसर सच्चिदानंद मिश्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

सम्मेलन में हिंदी की वर्तमान स्थिति, वैश्विक स्तर पर हिंदी की स्वीकार्यता, भारतीय भाषाओं के बीच समन्वय तथा तकनीकी नवाचार के माध्यम से हिंदी के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। प्रथम दिवस में आलेख वाचन एवं कविता पाठ के सत्र आयोजित हुए।

द्वितीय दिवस के समापन सत्र की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रवि अय्यर ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व सांसद के.सी. त्यागी, अनिल ठाकुर, डॉ. रश्मि सलूजा, डॉ. संजय पासवान, अमेरिका से डॉ. मृदुल कीर्ति सहित जापान, ऑस्ट्रेलिया, कतर, लंदन, मॉरीशस, बहरीन, थाईलैंड, नीदरलैंड एवं श्रीलंका से आए हिंदी परिषद के प्रतिनिधि और साहित्यकार उपस्थित रहे।

डॉ. सत्यनारायण तिवारी को अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, धावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, राष्ट्रीय सृजन के डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा, वरिष्ठ साहित्यकार केशव शुक्ला सहित विभिन्न संगठनों एवं समाज प्रमुखों ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित कीं।

लोरमी के साहित्यकार डॉ. तिवारी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा