रायपुर में नाबालिगों का बाइक चोर गिरोह पकड़ा गया, 5 विधि से संघर्षरत बालक पकड़ाए

खमतराई पुलिस की कार्रवाई, चोरी की दो मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल एक बाइक बरामद
रायपुर। राजधानी रायपुर में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में खमतराई पुलिस ने पांच विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता का खुलासा किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इसके अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई एक अन्य मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पांचों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मेटल पार्क के पास से चोरी हुई थी बाइक
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के नॉर्थ जोन से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 की रात प्रार्थी राजेश ध्रुव की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल रांवाभाठा रोड स्थित मेटल पार्क के पास से चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर खमतराई थाने में अपराध क्रमांक 1138/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 112 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
बिलासपुर से चोरी की गई बाइक भी बरामद
विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना और पूछताछ के आधार पर पुलिस को पांच विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस ने उनके कब्जे से रांवाभाठा मेटल पार्क के पास से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की। इसके साथ ही बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से चोरी की गई एक अन्य मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 PB 8368 को भी जब्त किया है।
न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत
पुलिस के अनुसार, मामले में पांचों विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध अपराध से संबंधित साक्ष्य मिलने के बाद आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
- मुंगेली में भारी बारिश और तेज हवाओं का रेड अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटे तक चल सकती है हवा 28 और 29 अक्टूबर को - October 26, 2026
- रायपुर खमतराई में नाबालिगों का बाइक चोर गिरोह पकड़ा गया, 5 विधि से संघर्षरत बालक पकड़ाए - October 26, 2026
- रायपुर: बंद फैक्ट्री में डकैती करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद - October 26, 2026


