लेटेस्ट न्यूज़
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू तीन दिवसीय भुवनेश्वर प्रवास पर, मंत्रालय के अहम राष्ट्रीय आयोजनों में करेंगे शिरकत | मुंगेली में नाबालिग बालिका की हत्या का खुलासा, प्रेम संबंध के विवाद में गला घोंटकर मारने का आरोप; दो गिरफ्तार | छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज 19 वर्ष बालक बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप दिल्ली के लिए रवाना | अवधुत आश्रम महुआ टोली में नवरात्रि के समापन के साथ ही नवमी के उपलक्ष्य नौ कन्याओं का पुरी भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई…… | नवजीवन क्लब लोरमी द्वारा आयोजित 🏹 अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का महापर्व—दशहरा महोत्सव 2026 | मुंगेली में कल 51 फीट के रावण का होगा दहन, श्रीराम दशहरा उत्सव समिति की तैयारियां पूरी |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

मुंगेली में नाबालिग बालिका की हत्या का खुलासा, प्रेम संबंध के विवाद में गला घोंटकर मारने का आरोप; दो गिरफ्तार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली में नाबालिग बालिका की हत्या का खुलासा, प्रेम संबंध के विवाद में गला घोंटकर मारने का आरोप; दो गिरफ्तार

72 घंटे के भीतर पुलिस ने सुलझाया अंधेकत्ल का मामला, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

मुंगेली। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नेवासपुर में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुंगेली पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों अजीत घृतलहरे (22) और साहिल खाण्डे (20), दोनों निवासी ग्राम लिलवाकापा, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 की रात परिजनों को बालिका अपने बिस्तर पर बेहोशी की हालत में मिली थी। उसके गले पर चोट और खरोंच के निशान थे। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मर्ग जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला सामने आया। इसके बाद अपराध क्रमांक 343/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

प्रेम संबंध और दूसरे युवक से बातचीत को लेकर विवाद

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान मृतिका और ग्राम लिलवाकापा निवासी अजीत घृतलहरे के बीच पूर्व में प्रेम संबंध होने तथा दोनों के बीच विवाद की जानकारी सामने आई। संदेह के आधार पर अजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने वर्ष 2021 से मृतिका के साथ प्रेम संबंध होने और उसके किसी अन्य युवक से बातचीत करने की जानकारी मिलने के बाद विवाद होने की बात स्वीकार की।

घर में घुसकर गला दबाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर की रात अजीत अपने साथी साहिल खाण्डे के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम नेवासपुर पहुंचा था। आरोप है कि साहिल को घर से कुछ दूरी पर निगरानी के लिए छोड़कर अजीत दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ। वहां मृतिका को फोन पर बातचीत करते देखकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान अजीत ने कथित तौर पर बालिका का गला दोनों हाथों से दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी ने शव को दूसरे कमरे के बिस्तर पर लिटा दिया, ताकि मौत सामान्य प्रतीत हो। इसके बाद उसने अपने साथी साहिल को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि साहिल ने भी घटना के दौरान सहयोग करने की बात स्वीकार की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की मौत गला घोंटने और दम घुटने के कारण होना बताया गया है। विवेचना के दौरान साक्ष्य छिपाने से संबंधित बीएनएस की धारा 238 और धारा 3(5) भी प्रकरण में जोड़ी गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होंडा लियो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 J 7143 जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच की।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी सहित थाना और साइबर सेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS