लेटेस्ट न्यूज़
पर्यावरण अधोसंरचना विकास मद के शासकीय खाते से 26.87 लाख रुपये के अनधिकृत लेन-देन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार | तोखन साहू से मिलीं केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, जनहित एवं विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने रायगढ़ में 41वें चक्रधर समारोह को किया संबोधित; कहा—’विरासत भी, विकास भी’ के मंत्र को साकार कर रहा यह सांस्कृतिक महाकुंभ | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने रायगढ़ में 41वें चक्रधर समारोह को किया संबोधित; कहा—’विरासत भी, विकास भी’ के मंत्र को साकार कर रहा यह सांस्कृतिक महाकुंभ | कोटा पुलिस की कार्रवाई: झपटमारी के दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद | कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद |

RECENT POSTS

पर्यावरण अधोसंरचना विकास मद के शासकीय खाते से 26.87 लाख रुपये के अनधिकृत लेन-देन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली में शासकीय खाते से 26.87 लाख रुपये के अनधिकृत लेन-देन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार

मुंगेली। पर्यावरण अधोसंरचना विकास मद के शासकीय बैंक खाते से 26.87 लाख रुपये के कथित अनधिकृत लेन-देन के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंगेली शाखा के तत्कालीन बैंक लिपिक टिकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 24 सितंबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, कलेक्टर मुंगेली के निर्देश पर शासकीय खाते में हुए संदिग्ध लेन-देन की जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि 30 सितंबर 2025 से 8 अक्टूबर 2025 के बीच उक्त खाते से कुल सात बार अनधिकृत लेन-देन किए गए। इन लेन-देन में कुल ₹26,87,000 की राशि का आहरण एवं पुनः जमा किए जाने की बात सामने आई।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी टिकेश कुमार वर्ष 2022 से जनवरी 2026 तक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंगेली शाखा में लिपिक के पद पर पदस्थ था। उसे ग्राहक केवाईसी, मोबाइल नंबर लिंकिंग, खाता संचालन तथा एनईएफटी/आरटीजीएस सहित बैंकिंग कार्यों की जिम्मेदारी दी गई थी।
पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर 2025 को शासकीय खाते से आरोपी के व्यक्तिगत बैंक खाते में ₹8.50 लाख ट्रांसफर किए गए। इसके बाद 1 अक्टूबर 2025 को मंजुलता पटेल के बैंक खाते में ₹9.19 लाख और ₹9.18 लाख की राशि ट्रांसफर की गई। पुलिस जांच में इन लेन-देन को अनधिकृत पाया गया है। पुलिस के अनुसार, ₹1,61,500 की अतिरिक्त राशि बाद में शासन के खाते में वापस हो गई।
पूछताछ और बैंकिंग रिकॉर्ड के परीक्षण के आधार पर पुलिस ने आरोपी की भूमिका प्रथम दृष्टया पाए जाने पर मामले में धारा 316(5) बीएनएस भी जोड़ी। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 253/2026, धारा 318(4) एवं 316(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि मामले में बैंकिंग दस्तावेज, ट्रांजेक्शन विवरण, सीबीएस प्रणाली में उपलब्ध रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच जारी है। आरोपी को 23 सितंबर को गिरफ्तार किया गया और 24 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सउनि ईश्वर सिंह राजपूत तथा आरक्षक विकास ठाकुर, योगेश यादव और मनोज टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS