लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad id="4350"]
लेटेस्ट न्यूज़

RECENT POSTS

रायपुर आगामी त्योहारों के मद्देनजर यातायात पुलिस की हाई-टेक व्यवस्था हाई-टेक कैमरे, गूगल मैप्स और ड्रोन कैमरों के संयुक्त इस्तेमाल से होगी पैनी निगाह ।

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

👉आगामी त्योहारों के मद्देनजर यातायात पुलिस की हाई-टेक व्यवस्था

👉त्रिनेत्र निगरानी प्रणाली: ITMS के हाई-टेक कैमरे, गूगल मैप्स और ड्रोन कैमरों के संयुक्त इस्तेमाल से होगी पैनी निगाह ।

👉 रेड पैच या बॉटलनेक दिखते ही कंट्रोल रूम से ग्राउंड टीम व QRT को किया जाएगा अलर्ट ।

👉 ड्रोन व कैमरों से नो-पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों की पहचान कर की जाएगी चालानी कार्रवाई।

👉 प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों और सकरे मार्गों पर अतिरिक्त यातायात जवानों की तैनाती।

👉 जाम या यातायात संबंधी किसी भी आपात स्थिति के लिए कॉल करे 9479210632 ।

रायपुर : आगामी धनतेरस, दीपावली एवं छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों एवं व्यस्ततम चौराहों पर सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीकों का एकीकृत उपयोग किया जा रहा है। त्योहारों के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और संभावित जाम की स्थिति से निपटने के लिए ITMS (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम), गूगल मैप्स रियल-टाइम मॉनिटरिंग और ड्रोन कैमरों के जरिए विशेष निगरानी अभियान संचालित किया जा रहा है।

यातायात कंट्रोल रूम एवं तकनीकी टीम द्वारा आधुनिक टूल्स का समन्वय कर पूरे शहर की यातायात व्यवस्था संभाली जा रही है।ITMS कंट्रोल रूम से शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे उच्च क्षमता वाले कैमरों के साथ-साथ गूगल मैप्स के लाइव ट्रैफिक डेटा (रेड/येलो कंजेशन पैच) पर 24×7 नजर रखी जा रही है। किसी भी मार्ग पर वाहनों की धीमी गति या ट्रैफिक का दबाव दिखते ही सिस्टम अलर्ट मोड पर आ जाता है।
सकरे बाजारों, प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों पर लगातार ड्रोन उड़ाकर ऊपर से स्थिति का जायजा लिया जा रहा है,जिससे जमीनी स्तर पर जाम के मूल कारण (बॉटलनेक) का तुरंत पता चल सके।ITMS, गूगल मैप्स या ड्रोन फुटेज में जाम की स्थिति दिखते ही कंट्रोल रूम वायरलेस सेट के माध्यम से निकटतम सेक्टर प्रभारी, पेट्रोलिंग टीम एवं क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को तुरंत सूचना देता है। ऑन-ग्राउंड बल मौके पर पहुंचकर चंद मिनटों में वाहनों को व्यवस्थित कराकर मार्ग क्लियर कराता है।कैमरों और ड्रोन के जरिए नो-पार्किंग या बेतरतीब खड़े वाहनों की पहचान कर क्रेन की मदद से उन्हें तत्काल हटवाया जाएगा , ताकि आवागमन बाधित न हो।

त्योहारों के मद्देनजर सभी प्रमुख बाजारों के आसपास अतिरिक्त यातायात पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही खराब वाहनों को तत्काल हटाने के लिए क्रेन व पेट्रोलिंग वाहन लगातार भ्रमणशील हैं।

आम नागरिकों से अपील एवं हेल्पलाइन:
यातायात पुलिस आम जनता व व्यापारियों से अपील करती है कि वे खरीदारी हेतु केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। मुख्य मार्गों अथवा दुकानों के सामने वाहन पार्क कर अवरोध पैदा न करें।
त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा, जाम अथवा सहायता के लिए नागरिक यातायात हेल्पलाइन नंबर 9479210632 पर संपर्क कर सकते हैं। यातायात नियमों का पालन कर शहर को सुगम और सुरक्षित बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS