लेटेस्ट न्यूज़
थाना सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद; दो अलग-अलग मामलों में 1 नाबालिग सहित 5 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई | लोरमी के जमुनाही में हाथियों का आतंक: तड़के 3 बजे घर की ओर बढ़ा झुंड, पत्नी-बच्चों को लेकर भागा ग्रामीण | उपमुख्यमंत्री साव से जनप्रतिनिधियों ने भेंटकर जाना कुशलक्षेम एवं नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की चर्चा की | केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू तीन दिवसीय भुवनेश्वर प्रवास पर, मंत्रालय के अहम राष्ट्रीय आयोजनों में करेंगे शिरकत | मुंगेली में नाबालिग बालिका की हत्या का खुलासा, प्रेम संबंध के विवाद में गला घोंटकर मारने का आरोप; दो गिरफ्तार | छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज 19 वर्ष बालक बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप दिल्ली के लिए रवाना |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

थाना सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद; दो अलग-अलग मामलों में 1 नाबालिग सहित 5 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

थाना सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद; दो अलग-अलग मामलों में 1 नाबालिग सहित 5 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई

बिलासपुर। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी श्री संजय सिंदे के नेतृत्व में सकरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹92,000 बताई गई है। दोनों मामलों में कुल चार वयस्क आरोपियों एवं एक अपचारी बालक सहित पांच व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

  1. अपराध क्रमांक 852/2026 — हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा

प्रार्थी आशु कुमार यादव द्वारा अपनी मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 10 AS 6106 चोरी होने की रिपोर्ट थाना सकरी में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेहियों से पूछताछ एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

प्रकरण में कार्रवाई किए गए आरोपी:

  1. मयंक उपाध्याय, पिता श्याम सुंदर उपाध्याय, उम्र 21 वर्ष, निवासी सैदा जुनापारा, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
  2. हर्ष वैष्णव उर्फ अवि, पिता पुरुषोत्तम वैष्णव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सैदा, दीनदयाल कॉलोनी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
  3. अपराध क्रमांक 981/2026 — बजाज पल्सर मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा

प्रार्थी नितेश महलांगे, निवासी अटल आवास सकरी, की बजाज पल्सर 6 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 CE 7839, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000 है, चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना सकरी में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस द्वारा प्रकरण में दो वयस्क आरोपियों एवं एक अपचारी बालक सहित कुल तीन व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

प्रकरण में कार्रवाई किए गए आरोपी:

  1. अभिषेक सिंह, पिता दिलीप सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुदुदंड, लव सिंह गली, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर।
  2. अखिलेश्वर कीर्ति उर्फ कक्कू, पिता अखिलेश कीर्ति, उम्र 20 वर्ष, निवासी नेहरू नगर, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर।
  3. एक अपचारी बालक।

सकरी पुलिस की कार्रवाई

थाना सकरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दोनों प्रकरणों में विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी एवं साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी के मामलों के खुलासे में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

थाना सकरी, जिला बिलासपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंदे, उपनिरीक्षक गणेश राम महिलाएंगे, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक टीकाराम निषाद प्रधान आर . सिद्धार्थ पाण्डे वरिष्ठ आर .नर्मदा साहू , आर .पवन बंजारे की सराहनीय भूमिका रही ।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS