
गौवंश एवं भैंसों को बूचड़खाने ले जा रहे ट्रक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
9 भैंसों को कटिंग के लिए अलीगढ़ ले जाने की बात कबूल; ट्रक यूपी नंबर का जब्त
बिलासपुर। गौवंश एवं भैंसों की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रक में भरकर ले जा रहे 9 भैंसों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अशोक लेलैंड ट्रक क्रमांक UP 80 LT 1516 जब्त किया गया है। मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 नवंबर 2026 को प्रार्थी पुष्पेंद्र चौबे, निवासी महमंद, तोरवा, थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि अशोक लेलैंड ट्रक क्रमांक UP 80 LT 1516 में 9 भैंस एवं भैंसों को भरकर कटिंग के लिए ले जाया जा रहा है। उक्त वाहन को ग्राम ढेका के पास पकड़कर थाने लाया गया था।
जांच के दौरान पशुओं को वाहन में भरकर परिवहन करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने भैंसों को कटिंग के लिए अलीगढ़, उत्तर प्रदेश ले जाने की बात स्वीकार की।
- गौवंश एवं भैंसों को बूचड़खाने ले जा रहे ट्रक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार 9 भैंसों को कटिंग के लिए अलीगढ़ ले जाने की बात कबूल; ट्रक यूपी नंबर का जब्त - November 29, 2026
- रायपुर रेलवे स्टेशन में संयुक्त सघन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों एवं प्रतिबंधित सामग्री पर वैधानिक कार्यवाही - November 29, 2026
- नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस पर लोरमी की लेखिका सुमित्रा साहू ‘सिम्मी’ की कृति का हुआ विमोचन - November 29, 2026

