लेटेस्ट न्यूज़
नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस पर लोरमी की लेखिका सुमित्रा साहू ‘सिम्मी’ की कृति का हुआ विमोचन | सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार | सकरी पुलिस को चोरी के मामले मे मिली सफलता• आरोपी के कब्जे से चोरी गए 33 केव्ही बिजली तार कीमती 25000 रूपये एवं मोटर सायकल CG 10 AK 1051 को किया गया जप्त• आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया | एटीआर लोरमी में बायसन की मौत, वन विभाग की निगरानी पर उठे गंभीर सवाल | लोरमी में विकसित भारत युवा संवाद संविधान दिवस संस्करण आयोजित | संविधान दिवस पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, प्रस्तावना का किया वाचन |
[the_ad id="4350"]
लेटेस्ट न्यूज़
नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस पर लोरमी की लेखिका सुमित्रा साहू ‘सिम्मी’ की कृति का हुआ विमोचन | सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार | सकरी पुलिस को चोरी के मामले मे मिली सफलता• आरोपी के कब्जे से चोरी गए 33 केव्ही बिजली तार कीमती 25000 रूपये एवं मोटर सायकल CG 10 AK 1051 को किया गया जप्त• आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया | एटीआर लोरमी में बायसन की मौत, वन विभाग की निगरानी पर उठे गंभीर सवाल | लोरमी में विकसित भारत युवा संवाद संविधान दिवस संस्करण आयोजित | संविधान दिवस पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, प्रस्तावना का किया वाचन |

RECENT POSTS

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस पर लोरमी की लेखिका सुमित्रा साहू ‘सिम्मी’ की कृति का हुआ विमोचन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गहना-परिधान पर आधारित पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गहना परिधान’ का विमोचन

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस पर लेखिका सुमित्रा साहू ‘सिम्मी’ की कृति का हुआ विमोचन

संस्कृति और लोकपरंपरा को सहेजने के प्रयास की सराहना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के पावन अवसर पर 29 नवंबर 2026 को नवा रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में लेखिका सुमित्रा साहू ‘सिम्मी’ की लिखित कृति ‘छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गहना परिधान’ का विमोचन किया गया। समारोह में प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, साहित्यकारों, संस्कृति से जुड़े विद्वानों एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन, संचालक डॉ. संजय कन्नौजे, पंडित सुंदरलाल शर्मा राज्य अलंकरण 2026 से सम्मानित साहित्यकार डॉ. बिहारीलाल साहू तथा इतिहासकार डॉ. रमेन्द्र नाथ मिश्र विशेष रुप से उपस्थित रहे। समारोह में प्रदेशभर से आए साहित्यकारों ने भी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पुस्तक के विमोचन पर लेखिका सुमित्रा साहू ‘सिम्मी’ को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन को पुस्तकों के माध्यम से संरक्षित करना महत्वपूर्ण कार्य है। हमारी पारंपरिक पहचान हमारे पहनावे, आभूषण, रीति-रिवाज और जीवनशैली में जीवंत रुप से विद्यमान है। ऐसी कृतियां नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत को व्यापक पहचान दिलाने में सहायक होंगी।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने लेखिका को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। पारंपरिक गहनों एवं परिधानों का संकलन और दस्तावेजीकरण हमारी सांस्कृतिक पहचान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि साहित्य और शोधपरक लेखन समाज को अपनी जड़ों, इतिहास और गौरव से परिचित कराने का माध्यम बनते हैं। इस तरह की पुस्तकों को विद्यार्थियों एवं युवाओं तक पहुंचाया जाना चाहिए ताकि वे अपनी संस्कृति के प्रति जागरुक और गौरवान्वित हो सकें।
इस अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित साहित्यकार डुमन लाल ध्रुव ने भी पुस्तक विमोचन को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक गहने और परिधान हमारी लोकसंस्कृति, सामाजिक परंपराओं, क्षेत्रीय पहचान और पुरखों की जीवनशैली के प्रतीक हैं। ऐसे विषयों पर लेखन और संकलन हमारी विरासत को सुरक्षित रखने के साथ लोकज्ञान को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने लेखिका सुमित्रा साहू ‘सिम्मी’ के प्रयास की सराहना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर के प्रति समर्पित रचनात्मक योगदान बताया।
समारोह में अतिथियों का स्वागत छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन विजय मिश्रा ‘अमित’ ने किया। समारोह छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं लोकपरंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के संदेश के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिवार के श्री ————– सहित ईष्ट मित्रों ———— ने बधाई दी।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

सकरी पुलिस को चोरी के मामले मे मिली सफलता• आरोपी के कब्जे से चोरी गए 33 केव्ही बिजली तार कीमती 25000 रूपये एवं मोटर सायकल CG 10 AK 1051 को किया गया जप्त• आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया