लेटेस्ट न्यूज़
रायपुर में 8.16 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा सहित 2.13 लाख का मशरूका जब्त | मुंगेली: कोयले से लोड ट्रेलर चोरी करने वाला आरोपी 7 घंटे के भीतर गिरफ्तार, 42.43 लाख रुपये का माल बरामद | कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने, सही माप-तौल, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश धान खरीदी में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी, अनियमितता मिलने पर होगी कार्यवाही | छात्र हितों की आवाज बुलंद करने NSUI मुंगेली का ‘कैंपस चलो अभियान’, विधायक देवेंद्र यादव ने किया पोस्टर का विमोचन | मुंगेली में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार 1.65 लाख रुपये का सामान जप्त | रायपुर में नशे के कारोबार और अवैध हथियारों पर मौदहापारा पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार |

RECENT POSTS

मुंगेली: कोयले से लोड ट्रेलर चोरी करने वाला आरोपी 7 घंटे के भीतर गिरफ्तार, 42.43 लाख रुपये का माल बरामद

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली: कोयले से लोड ट्रेलर चोरी करने वाला आरोपी 7 घंटे के भीतर गिरफ्तार, 42.43 लाख रुपये का माल बरामद

सरगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जीपीएस लोकेशन के आधार पर मदकूद्वीप चौक के पास पकड़ा गया चोरी का ट्रेलर।

मुंगेली। जिले में अपराधियों के विरुद्ध मुंगेली पुलिस की त्वरित कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सरगांव थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे के पास से कोयले से लोड 18 पहिया ट्रेलर चोरी करने वाले आरोपी को महज 7 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ट्रेलर और उसमें लोड 38.650 टन कोयला, कुल 42 लाख 43 हजार 495 रुपये की संपत्ति बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर चालक रामखिलावन कुर्मी ने 16 नवंबर 2026 को थाना सरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 15 नवंबर को गेवरा खदान से ट्रेलर क्रमांक CG 22 AJ 8016 में 38.650 टन कोयला लोड कर रायपुर स्थित वंदना प्लांट जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 6 बजे सरगांव-पथरिया मोड़ के पास वाहन खड़ा कर चाय पीने गया। वापस लौटने पर ट्रेलर मौके से गायब मिला। अज्ञात व्यक्ति ट्रेलर सहित कोयला चोरी कर ले गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला तथा एसडीओपी पथरिया हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में सरगांव पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

पुलिस ने ट्रेलर में लगे जीपीएस सिस्टम की लोकेशन के आधार पर ग्राम मदकू में घेराबंदी की और मदकूद्वीप चौक के पास चोरी किए गए ट्रेलर को पकड़ लिया। मौके से हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान भगतराम राजपूत (24 वर्ष), निवासी लमती, थाना सरगांव, जिला मुंगेली के रूप में हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने ट्रेलर एवं उसमें लोड कोयला चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 40 लाख रुपये कीमत का ट्रेलर और 2 लाख 43 हजार 495 रुपये कीमत का कोयला, कुल 42 लाख 43 हजार 495 रुपये का मशरूका बरामद कर जब्त किया।

आरोपी भगतराम राजपूत के विरुद्ध अपराध क्रमांक 189/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 16 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना सरगांव के निरीक्षक अशोक यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक नवनीत नावेलकर, सहायक उप निरीक्षक निर्मल घोष, प्रधान आरक्षक ज्वाला प्रसाद हिंडोरे, भागबली जांगड़े तथा आरक्षक पंकज निर्णेजक, अजय रावत, रिपीन बनर्जी, ओमप्रकाश कुर्रे एवं भंवर लाल ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मुंगेली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट है कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने, सही माप-तौल, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश धान खरीदी में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी, अनियमितता मिलने पर होगी कार्यवाही