लेटेस्ट न्यूज़
रायपुर के लाखेनगर चौक में खूनी विवाद: लोहे की वस्तु से सीने पर किया वार, 25 वर्षीय युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार | बेलगहना आश्रम में आधी रात नकाबपोश का प्रवेश, पूज्य स्वामी जी महाराज के निजी कक्ष तक पहुंचा संदिग्ध | तोखन साहू ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, हल्द्वानी, नैनीताल सहित पांच नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश | मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत बड़ा एक्शन, अवैध शराब बिक्री करते 3 आरोपी गिरफ्तार | लोरमी वन विभाग में मुआवजा राशि के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, भालू हमले के पीड़ित ने किया सनसनीखेज खुलासा | गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा |

RECENT POSTS

रायपुर के लाखेनगर चौक में खूनी विवाद: लोहे की वस्तु से सीने पर किया वार, 25 वर्षीय युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

रायपुर के लाखेनगर चौक में खूनी विवाद: लोहे की वस्तु से सीने पर किया वार, 25 वर्षीय युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के लाखेनगर चौक में आपसी विवाद के दौरान एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने युवक के सीने पर लोहे की वस्तु से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आजाद चौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 नवंबर 2026 को थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत लाखेनगर चौक में आपसी विवाद के दौरान शेख नाजिर (41 वर्ष), निवासी ईदगाह भाठा, रायपुर ने मोहम्मद यूनुस (25 वर्ष), निवासी ईदगाह भाठा, के सीने पर लोहे की वस्तु से वार कर दिया। हमले में मोहम्मद यूनुस गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आजाद चौक पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान कर उसकी पतासाजी शुरू की और तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी गिरफ्तार, विवेचना जारी

पुलिस ने आरोपी शेख नाजिर (41 वर्ष), निवासी ईदगाह भाठा, रायपुर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल घटना से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में विस्तृत विवेचना जारी है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

तोखन साहू ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, हल्द्वानी, नैनीताल सहित पांच नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश