लेटेस्ट न्यूज़
गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा | मोदी की गारंटी’ को धरातल पर साकार करने की दिशा में मुंगेली को मिलेगी विकास की नई सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण: तोखन साहू | तोखन साहू ने स्पेनिश उद्योग जगत को दिया साझेदारी का आमंत्रण,भारत के शहरी विकास में वैश्विक निवेश और आधुनिक तकनीक की भागीदारी बढ़ाने की पहल | मुंगेली: पेण्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात आरोपी पहुंचे जेल | विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2026 में लोरमी के डॉ. सत्यनारायण तिवारी सम्मानित | जिले के 05 थाना क्षेत्रों में जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 10 प्रकरणों में 37 जुआरी गिरफ्तार, 10,540 रुपये नगद जप्त। |

RECENT POSTS

गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा

बड़े पद की जिम्मेदारियों के बीच भी सादगी और संस्कार बरकरार, अपनी मिट्टी और परंपराओं से जुड़ाव की पेश की मिसाल

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अपने गृहग्राम डिंडौरी,विकासखंड लोरमी, जिला मुंगेली में अपने पुराने और सहज अंदाज में नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोवर्धन पूजा की और गौमाता की सेवा कर अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों के प्रति गहरी आस्था व्यक्त की।

राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बावजूद  तोखन साहू का अपने गृहग्राम और ग्रामीण जीवन से जुड़ाव इस अवसर पर विशेष रूप से देखने को मिला। आम लोगों के बीच रहकर गौसेवा करते हुए उन्होंने यह संदेश दिया कि व्यक्ति जीवन में कितनी भी ऊंचाई हासिल कर ले, लेकिन उसे अपनी जड़ों, संस्कारों और परंपराओं को सदैव संजोकर रखना चाहिए।

तोखन साहू ने कहा कि गौमाता की सेवा, संरक्षण और संवर्धन भारतीय संस्कृति एवं जीवन मूल्यों का अभिन्न अंग है। गौसेवा हमें करुणा, संवेदना और समर्पण की प्रेरणा देती है। हमारी परंपराएं केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज में सेवा और सद्भाव के संस्कारों को भी मजबूत करती हैं।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर तोखन साहू ने समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का संदेश दिया।

पद और प्रतिष्ठा से व्यक्ति की जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, लेकिन अपनी मिट्टी, अपने संस्कार और सेवा का भाव ही उसकी वास्तविक पहचान होते हैं।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा