लेटेस्ट न्यूज़
राहगीरों को चाकू दिखाकर डरा रहा था युवक, तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल | उरला में 40.545 किलो गांजा तस्करी के आरोपी को 20 साल का सश्रम कारावास | लोरमी डबरी पारा तालाब का होगा कायाकल्प, किनारों पर पाथवे, बेंच और घाट बनेंगे 2.57 करोड़ 62 हजार की लगत से जीर्णोद्धार सोलर लाइट से होगा रोशन | यात्रियों को हो रही असुविधा पर केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने लिया संज्ञान | बिलासपुर-मुंगेली में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, समय-सीमा में काम पूरा करने की चेतावनी: तोखन के सख्त निर्देश | कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन के क्रियान्वयन की दिशा में बड़ा कदम, राज्य सरकार ने दी शत-प्रतिशत इक्विटी निवेश को मंजूरी: तोखन साहू |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

राहगीरों को चाकू दिखाकर डरा रहा था युवक, तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

राहगीरों को चाकू दिखाकर डरा रहा था युवक, तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में राहगीरों को धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने और अशांति फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को तोरवा पुलिस की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि लालखदान स्थित चैकसे कॉलेज मोड़ के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रकाश पासी (24 वर्ष), निवासी लालखदान, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 575/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 में कार्रवाई की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

तोरवा पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS