लेटेस्ट न्यूज़
विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी जिला अध्यक्ष तो डॉ. दिलीप सिंह राजपूत बने जिला उपाध्यक्ष | ग्राम बांधा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद | पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम | लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी जिला अध्यक्ष तो डॉ. दिलीप सिंह राजपूत बने जिला उपाध्यक्ष

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी जिला अध्यक्ष तो डॉ. दिलीप सिंह राजपूत बने जिला उपाध्यक्ष

लोरमी। विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई का विस्तार करते हुए मुंगेली जिले में नई नियुक्तियां की गई हैं। इसके तहत डॉ. सत्यनारायण तिवारी को जिला अध्यक्ष, शैक्षणिक प्रकोष्ठ (मुंगेली) तथा डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से जिले में हिंदी भाषा, साहित्य, संस्कृति और शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विश्व हिंदी परिषद हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय अस्मिता और भाषाई एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यरत है। परिषद का लक्ष्य नई पीढ़ी में भारतीय मूल्यों का संचार करना, शोधपरक साहित्य को प्रोत्साहित करना तथा हिंदी के माध्यम से सामाजिक एवं सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देना है।

परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विपिन सर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र के मार्गदर्शन में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। वहीं, छत्तीसगढ़ में प्रदेश संयोजक डॉ. विनय कुमार पाठक के बौद्धिक मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बनाफर के सक्रिय नेतृत्व में परिषद साहित्य, संस्कृति और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ा रही है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नियुक्ति के लिए परिषद के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों और सिद्धांतों के अनुरूप हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने तथा सांस्कृतिक चेतना के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 30 एवं 31 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले ‘भारत रत्न अटल अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बनाफर के साथ सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पहचान को प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा।

इन नियुक्तियों पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, डॉ. विनय कुमार पाठक सहित परिषद के पदाधिकारियों एवं साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS