लेटेस्ट न्यूज़
सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन | 6 दिन में अंधे कत्ल का खुलासा – ग्राम उमरिया थाना पथरिया पुलिस को अंधे – कत्ल के मामले में मिली सफलता, |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील

मुंगेली, 7 अक्टूबर 2026। जिले में निजी चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान के तहत बुधवार को पथरिया स्थित आकृति अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और आईसीयू को सील कर दिया।

यह कार्रवाई कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई। निजी अस्पतालों के संचालन को लेकर सीएम हेल्पलाइन 1076 पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. गिरीश कुर्रे, जिला नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी पथरिया डॉ. अमित लाल एवं प्रभारी लिपिक नर्सिंग होम एक्ट एम.एल. टाण्डे की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम रोहराकला निवासी 50 वर्षीय श्रीमती हरन बाई साहू का बच्चेदानी का ऑपरेशन किया जाना पाया गया। टीम के अस्पताल पहुंचने के समय वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। अस्पताल में उपस्थित स्टाफ एवं सर्जन से पूछताछ के दौरान भी संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी। जिस सर्जन का नाम अस्पताल की ओर से बताया गया, उन्होंने भी अस्पताल में आकर ऑपरेशन करने की जानकारी से अनभिज्ञता जताई।

मरीज की केसशीट में भी कई विसंगतियां पाई गईं। चिकित्सक की अनुपस्थिति और मरीज की सुरक्षा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल मरीज को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल मुंगेली भेजा, ताकि उसे आवश्यक उपचार एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं मिल सकें।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में साफ-सफाई का अभाव और गंदगी भी पाई गई। टीम के अनुसार ऑपरेशन थिएटर निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुरूप नहीं था। ऑपरेशन जैसे संवेदनशील कार्य के लिए आवश्यक स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था का पालन नहीं किया जाना गंभीर अनियमितता मानी गई।

इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम एक्ट नियम, 2013 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए आकृति अस्पताल के ओटी एवं आईसीयू को सीलबंद कर दिया। यह कार्रवाई अस्पताल संचालक डॉ. विश्राम ध्रुव की उपस्थिति में की गई।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से जिले के निजी अस्पतालों में चिकित्सकों की उपलब्धता, मरीजों की सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता एवं नर्सिंग होम एक्ट के निर्धारित प्रावधानों के पालन को लेकर सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के बीड अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा ‘संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा जी का डाक टिकट संपूर्ण समाज के त्याग, निष्ठा और समर्पण का राष्ट्रीय सम्मान है