लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके | डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित |
[the_ad id="4350"]
लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके | डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित |

RECENT POSTS

लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग

पुराने मकानों और दुकानों को नुकसान पहुँचाए बिना सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कराने की रखी मांग

लोरमी। पंडरिया–लोरमी SH-10 सड़क मार्ग के लोरमी नगर के भीतर मुख्य मार्ग की वर्तमान ऊँचाई यथावत रखने तथा पुराने मकानों एवं दुकानों को नुकसान पहुँचाए बिना सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कराने की मांग को लेकर आज लोरमी मुख्य मार्ग के समस्त व्यापारी बंधुओं ने माननीय उपमुख्यमंत्री महोदय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया कि लोरमी का मुख्य मार्ग केवल आवागमन एवं परिवहन का साधन नहीं, बल्कि नगर का प्रमुख व्यापारिक केंद्र भी है। सड़क के दोनों ओर लगभग 50 से 100 वर्ष पुराने मकान एवं दुकानें स्थित हैं। समय-समय पर सड़क का मजबूतीकरण एवं नवीनीकरण होने के कारण सड़क का स्तर लगातार ऊँचा होता गया है। वर्तमान में कई स्थानों पर सड़क दुकानों के फर्श के स्तर तक पहुँच चुकी है। ऐसे में यदि आगामी निर्माण कार्य के दौरान सड़क एवं नालियों की ऊँचाई पुनः बढ़ाई जाती है, तो पुराने मकानों एवं दुकानों में जलभराव की समस्या उत्पन्न होने के साथ व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

व्यापारी बंधुओं ने मांग की कि नगर के भीतर सड़क की वर्तमान ऊँचाई यथावत रखते हुए निर्माण कार्य कराया जाए तथा नालियों की ऊँचाई अनावश्यक रूप से न बढ़ाई जाए। सड़क का चौड़ीकरण भी पुराने मकानों एवं दुकानों को नुकसान पहुँचाए बिना किया जाए।

व्यापारियों ने यह भी कहा कि बार-बार सड़क निर्माण एवं मजबूतीकरण होने के कारण सड़क की मूल दिशा एवं मध्य रेखा में बदलाव की आशंका है। इसलिए निर्माण कार्य से पहले सड़क का पुनः तकनीकी सर्वेक्षण कराया जाए तथा पुराने अभिलेखों, चाँद एवं मुनारा जैसे निर्धारित संदर्भ बिंदुओं के आधार पर सड़क की सही मध्य रेखा निर्धारित की जाए, जिससे सड़क की चौड़ाई तकनीकी मानकों के अनुरूप तय हो सके।

इसके अतिरिक्त, व्यापारियों ने पुराने बस स्टैंड से व्यवहार न्यायालय होते हुए नहर तक तथा पुराने बस स्टैंड से नदी की ओर जाने वाले मार्ग के मौजूदा ढलान एवं जल निकासी व्यवस्था को ध्यान में रखकर निर्माण कार्य कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोरमी का मुख्य मार्ग नगर की आर्थिक गतिविधियों का केंद्र है। सड़क निर्माण के दौरान व्यापारियों की समस्याओं एवं जनभावनाओं को समझते हुए ऐसा समाधान निकाला जाना चाहिए, जिससे विकास कार्य भी हो और पुराने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नुकसान भी न पहुँचे।

व्यापारी बंधुओं ने माननीय उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर सड़क निर्माण से पूर्व पुनः सर्वेक्षण कराया जाए तथा नगर की पुरानी बसाहट, सड़क की वर्तमान ऊँचाई, नालियों एवं प्राकृतिक ढलान को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य की योजना बनाई जाए।

इस ज्ञापन एवं मांग प्रक्रिया में मनीष त्रिपाठी, घन्सू केशरवानी, जतिन सलूजा, अश्वनी अग्रवाल, निरंजन अग्रवाल, सुरेश शर्मा, अशोक छाबड़ा, मुरारी अग्रवाल, खेतमल खत्री, महेंद्र खत्री, अनूप जायसवाल, अशोक जायसवाल, आकाश जायसवाल, मोनू जायसवाल, प्रशांत शर्मा, शौरभ दुबे, राजेंद्र तिवारी, गोपाल अग्रवाल, भूषण साहू, नरेंद्र अग्रवाल,विजय खत्री,रामकुमार केशरवानी,नत्थूलाल केशरवानी, किशोर जायसवाल, सहित मुख्य मार्ग के समस्त व्यापारी बंधु सम्मिलित हुए।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS