लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad id="4350"]
लेटेस्ट न्यूज़

RECENT POSTS

जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं

मुंगेली, 12 अक्टूबर 2026// आम नागरिकों की मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को सुनने तथा उनके निराकरण के लिए शासन-प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से 14 अक्टूबर 2026 को लोरमी रेस्ट हाउस में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव दोपहर 01 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनेंगे। इस दौरान प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के माध्यम से नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सुविधाजनक मंच मिल सके।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कार्यक्रम के सुचारु संचालन एवं जनसमस्याओं पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS