लेटेस्ट न्यूज़
सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन | 6 दिन में अंधे कत्ल का खुलासा – ग्राम उमरिया थाना पथरिया पुलिस को अंधे – कत्ल के मामले में मिली सफलता, |
[the_ad id="4350"]
लेटेस्ट न्यूज़
सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन | 6 दिन में अंधे कत्ल का खुलासा – ग्राम उमरिया थाना पथरिया पुलिस को अंधे – कत्ल के मामले में मिली सफलता, |

RECENT POSTS

 हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का जताया आभार

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विकास की गति को तीव्रता प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। ‘छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण’ के अंतर्गत 1 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से कुल 18 विकास कार्यों के पुनराबंटन की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा एवं विशेष पहल पर स्वीकृत इन जनोपयोगी निर्माण कार्यों के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया है।

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने बताया कि राज्य सरकार की प्राथमिक मंशा अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प हो रहा है, जिससे आम जनमानस के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार आ रहा है।
जारी वित्तीय मंजूरी के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जन-सुविधाओं के विस्तार के लिए विस्तृत बजट आवंटित किया गया है।

इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत घुठेली (लोकईपुर) में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10.00 लाख रुपये, ग्राम पंचायत नवागांव केवट में महामाया मंदिर के समीप शेड निर्माण हेतु 7.00 लाख रुपये, ग्राम पंचायत रबेली में महामाया मंदिर से मुक्तिधाम मार्ग तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 10.00 लाख रुपये, ग्राम पंचायत मोहतरा तेली में कुबेर सोनी के निवास से गन्नू साहू के निवास तक नाली निर्माण हेतु 10.00 लाख रुपये, ग्राम चिल्फी(सहसपुर)में सतनाम समाज संगम मेला स्थल के समीप बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 10.00 लाख रुपये, ग्राम पंचायत मनोहरपुर में मिडिल स्कूल से मुख्य मार्ग तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 10.00 लाख रुपये, ग्राम पंचायत चारभांठा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10.00 लाख रुपये, ग्राम पंचायत देवगांव में शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में अहाता निर्माण हेतु 6.00 लाख रुपये, ग्राम पंचायत परसदा में संतोष के निवास से नदी तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 6.00 लाख रुपये, ग्राम पंचायत पालचुआ में जनक सपरे के निवास से मंतराम सपरे के निवास तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 5.00 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत करही (चमारी) में डामर रोड से महामाया तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 5.00 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

इसी कड़ी में अधोसंरचना को और मजबूती देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत लोखंडी के देहान पारा में शेड निर्माण हेतु 5.00 लाख रुपये, ग्राम पंचायत गतौरा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10.00 लाख रुपये, ग्राम पंचायत मझगांव में रमजान सिंह पोट्टाम के निवास से राम जी ध्रुव के निवास तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 10.00 लाख रुपये, ग्राम पंचायत सोनसरी में गांव तालाब से सोन मार्ग नारायण पटेल के निवास तक विकास कार्य हेतु 10.00 लाख रुपये, ग्राम पंचायत विजयपुर में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10.00 लाख रुपये, ग्राम पंचायत नवागांव में भरत यादव के निवास से संजय के निवास तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 5.00 लाख रुपये एवं ग्राम पंचायत चितावर में होलिका चौक से धन सिंह के निवास तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 5.00 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के बीड अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा ‘संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा जी का डाक टिकट संपूर्ण समाज के त्याग, निष्ठा और समर्पण का राष्ट्रीय सम्मान है