अवधुत आश्रम महुआ टोली में नवरात्रि के समापन के साथ ही नवमी के उपलक्ष्य नौ कन्याओं का पुरी भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई……


कुनकुरी 19 अक्टूबर। परम् पूज्य अवधुत संत श्री समूह रत्न बाबा जी के द्वारा स्थापित श्री समवर्ती देवस्थानम अवधुत आश्रम महुआटोली (कुनकुरी) में नवरात्रि का भव्य आयोजन किया गया …… साथ ही आज नवरात्रि के समापन के साथ दुर्गा नवमी और कन्या पूजन कार्यक्रम नव दुर्गा स्वरूपा बाल कन्याओं का पूरे भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया……..

श्री समवर्ती देवस्थानम अवधुत आश्रम महुआटोली (कुनकुरी) के अवधुत आश्रम में घट स्थापना के साथ ही आदिशक्ति मां सर्वेश्वी जी की पूजा अर्चना ज्योति पूजन प्रतिदिन पुरी श्रद्धा भक्ति से की गई……
आज नवमी के दिन नौ कन्याओं का श्रृंगार कर पुरी भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर उनको प्रसाद ग्रहण कराया गया…..

आज नवरात्रि समापन के साथ ही सर्वेश्वरी समूह का ध्वज पूरी भक्ति भाव से ध्वजारोहण कर नवरात्रि पूजन का विधिवत समापन हुआ……

- अवधुत आश्रम महुआ टोली में नवरात्रि के समापन के साथ ही नवमी के उपलक्ष्य नौ कन्याओं का पुरी भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई…… - October 19, 2026
- नवजीवन क्लब लोरमी द्वारा आयोजित 🏹 अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का महापर्व—दशहरा महोत्सव 2026 - October 19, 2026
- मुंगेली में कल 51 फीट के रावण का होगा दहन, श्रीराम दशहरा उत्सव समिति की तैयारियां पूरी - October 19, 2026


