लेटेस्ट न्यूज़
मोदी की गारंटी’ को धरातल पर साकार करने की दिशा में मुंगेली को मिलेगी विकास की नई सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण: तोखन साहू | तोखन साहू ने स्पेनिश उद्योग जगत को दिया साझेदारी का आमंत्रण,भारत के शहरी विकास में वैश्विक निवेश और आधुनिक तकनीक की भागीदारी बढ़ाने की पहल | मुंगेली: पेण्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात आरोपी पहुंचे जेल | विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2026 में लोरमी के डॉ. सत्यनारायण तिवारी सम्मानित | जिले के 05 थाना क्षेत्रों में जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 10 प्रकरणों में 37 जुआरी गिरफ्तार, 10,540 रुपये नगद जप्त। | केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा |

RECENT POSTS

मुंगेली जिले को बड़ी सौगात: सात सड़कों के निर्माण के लिए 20.30 करोड़ रुपये मंजूर

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली जिले को बड़ी सौगात: सात सड़कों के निर्माण के लिए 20.30 करोड़ रुपये मंजूर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर मिली स्वीकृति, जिले में मजबूत होगा सड़क नेटवर्क

मुंगेली, 31 अक्टूबर 2026। मुंगेली जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की पहल पर जिले की सात सड़कों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा कुल 20 करोड़ 30 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय से स्वीकृति मिलने पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम होने के साथ ही लोगों को सुरक्षित और बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।

इन सात सड़कों का होगा निर्माण

  1. नवरंगपुर से डी-3 हेडपुल तक: 1.10 किमी सड़क के लिए 1 करोड़ 21 लाख 94 हजार रुपये।
  2. रेहुंटा से लाखासार तक: 2.40 किमी सड़क के लिए 3 करोड़ 7 लाख 23 हजार रुपये।
  3. डिंडौरी गौठान से सूरजपुरा सरहद तक: 1 किमी सड़क के लिए 2 करोड़ 31 लाख 32 हजार रुपये।
  4. मुंगेली जिला मुख्य मार्ग से सुकली बस्ती मार्ग तक: 0.75 किमी सड़क के लिए 1 करोड़ 34 लाख 42 हजार रुपये।
  5. रोहित पटेल के घर से खुड़िया मेन रोड तक: 2.30 किमी सड़क के लिए 3 करोड़ 83 लाख 19 हजार रुपये।
  6. धोबघट्टी केनाल मार्ग: पुल-पुलिया सहित 3.40 किमी सड़क के लिए 4 करोड़ 60 लाख 40 हजार रुपये।
  7. साजा नहर सारिसताल राममंदिर से भदरवार पुल तक: 3 किमी सड़क के लिए 3 करोड़ 91 लाख 53 हजार रुपये।

इनमें लोरमी विकासखंड की तीन सड़कें भी शामिल हैं, जिससे क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता और निर्माण सामग्री के मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए कहा है।

सातों सड़कों के निर्माण से मुंगेली जिले में आवागमन को नई गति मिलने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, आम नागरिकों की सुविधा और क्षेत्रीय संपर्क व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा