[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

खुड़िया मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना: सड़क किनारे पाइपलाइन बिछाने के लिए किया गया संयुक्त निरीक्षण

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

खुड़िया मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना:

सड़क किनारे पाइपलाइन बिछाने के लिए किया गया संयुक्त निरीक्षण

मुंगेली/लोरमी 29 अक्टूबर 2026// जिले में ग्रामीण परिवारों तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खुड़िया मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने के कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसके परिपालन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक प्रक्रियाओं को गति देने लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं नगर पालिका लोरमी के अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग की सड़क के किनारे पाइपलाइन बिछाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के संबंध में संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे पाइपलाइन बिछाने से जुड़े आवश्यक तकनीकी एवं विभागीय पहलुओं का आकलन करने तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर ध्यान दिया गया। खुड़िया मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना के कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है। संयुक्त निरीक्षण का उद्देश्य पाइपलाइन बिछाने के लिए आवश्यक अनुमति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना तथा कार्य के क्रियान्वयन में आने वाली संभावित बाधाओं का समय रहते निराकरण करना है।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS