RECENT POSTS

तीन दिनों से अंधेरे में दर्जनों गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

तीन दिनों से अंधेरे में दर्जनों गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण

रिपोर्टर रवि जायसवाल

उपमुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र लोरमी में ही ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं जिम्मेदार बेखबर

लोरमी:”एक समय विकास और मूलभूत सुविधाओं के लिए पहचान रखने वाला लोरमी क्षेत्र इन दिनों लगातार पिछड़ता नजर आ रहा है। सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याएं लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। तीन दिनों से बिजली ठप होने के बाद पैदा हुए हालात ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बड़े-बड़े दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।”

“उपमुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र लोरमी में ही ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। लगातार बिजली संकट, पेयजल समस्या और प्रशासनिक उदासीनता ने विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन दिनों से अंधेरे में डूबे गांव पूछ रहे हैं कि आखिर विकास की रोशनी उन तक कब पहुंचेगी

इन दिनों लोरमी क्षेत्र के लगभग दर्जन भर ग्रामीण इलाकों में समस्या बनी हुई है ।
कोदवा महंत, कोसवाड़ी, कंचनपुर, मोहबन्धा, चेचानडीह, बघनीभँवर, बघर्रा सहित आसपास के गांव पिछले तीन दिनों से घोर अंधेरे में डूबे हुए हैं। लगातार बिजली आपूर्ति ठप रहने से पूरे क्षेत्र में पानी और बिजली का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है, लेकिन जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की चुप्पी लोगों के आक्रोश को और बढ़ा रही है।
बिजली नहीं होने से पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई गांवों में लोग पीने के पानी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। महिलाएं और बच्चे दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं, जबकि बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे अधिक परेशान हैं। रात होते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत और सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग केवल आश्वासन देने में व्यस्त है। तीन दिनों से हजारों लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस प्रयास नजर नहीं आ रहा। लोगों का कहना है कि यदि शहरों में कुछ घंटों के लिए बिजली बाधित हो जाए तो प्रशासन सक्रिय हो जाता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर कब तक वे विभागीय लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता का खामियाजा भुगतते रहेंगे। बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है, जो व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

तेज आंधी तूफ़ान से खंभे टूटे आज तीन से ऊपर हो गया जिसे ठीक नहीं कर पाए है। जिसे लेकर जनता में शासन प्रशासन के प्रति काफी रोष है।

इनका कहना है
आधी तूफ़ान आया काम चल रहा हैं जैसे ही ठीक होगी विद्युत सप्लाई चालू कर दिया जाएगा।

D mungeli

N k soni

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS