लेटेस्ट न्यूज़
मोदी की गारंटी’ को धरातल पर साकार करने की दिशा में मुंगेली को मिलेगी विकास की नई सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण: तोखन साहू | तोखन साहू ने स्पेनिश उद्योग जगत को दिया साझेदारी का आमंत्रण,भारत के शहरी विकास में वैश्विक निवेश और आधुनिक तकनीक की भागीदारी बढ़ाने की पहल | मुंगेली: पेण्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात आरोपी पहुंचे जेल | विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2026 में लोरमी के डॉ. सत्यनारायण तिवारी सम्मानित | जिले के 05 थाना क्षेत्रों में जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 10 प्रकरणों में 37 जुआरी गिरफ्तार, 10,540 रुपये नगद जप्त। | केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा |

RECENT POSTS

कलेक्टर ने किसानों से की भ्रामक जानकारी से सतर्क रहने की अपील,हमाली दर केवल उपज मंडी के लिए लागू, धान उपार्जन केंद्रों के लिए नहीं

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

हमाली दर केवल उपज मंडी के लिए लागू, धान उपार्जन केंद्रों के लिए नहीं

जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

कलेक्टर ने किसानों से की भ्रामक जानकारी से सतर्क रहने की अपील

मुंगेली – शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के 66 समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। अब तक 14 हजार 193 किसानों से लगभग 06 लाख 35 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। शासन की मंशा के अनुरूप सीमांत एवं लघु कृषकों के टोकन को प्राथमिकता देते हुए सभी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। कुछ केंद्रों से धान के अत्यधिक वजन तौल किए जाने की शिकायतें मिलने पर कलेक्टर के निर्देश पर उपार्जन केंद्रों की जांच कराई जा रही है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हित में निर्धारित मापदंडों का कड़ाई से पालन अनिवार्य है। इस बीच कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैलाकर भ्रम का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी भ्रामक जानकारी से सतर्क रहें और शासन के निर्देशों के अनुरूप ही धान विक्रय करें। प्रशासन ने पुनः आश्वस्त किया कि पंजीकृत किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा और इसके लिए हर स्तर पर सतत निगरानी की जा रही है।

कलेक्टर ने बताया कि जिले में धान खरीदी के लिए विशेष मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया गया है तथा बेहतर मॉनिटरिंग के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। रूट मैपिंग करने एवं परिवहन के लिए चिन्हांकित वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाकर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अनियमितता पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सहायक आयुक्त सहकारिता हितेश श्रीवास ने बताया कि हमाली दर को लेकर फैलाया जा रहा प्रचार भ्रामक है। यह दर केवल कृषि उपज मंडी के लिए लागू होती है, न कि धान उपार्जन केंद्रों के लिए। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 7755299003 भी जारी किया गया है। धान खरीदी संबंधी समस्या के समाधान के लिए किसान उक्त नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा