केसीसी ऋण सीमा बढ़ाने, खाद-बीज की उपलब्धता और अवैध शराब बिक्री पर रोक सहित किसानों व आम जनता के मुद्दों पर होगा प्रदर्शन
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव कल

रिपोर्टर : रवि जायसवाल
लोरमी। किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा मुंगेली कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर लोरमी एवं डिंडौरी में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में किसानों से जुड़े 10 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई, जिसमें केसीसी ऋण सीमा में बढ़ोतरी, खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने, अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने सहित आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों और आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए पार्टी मंगलवार को मुंगेली में प्रदर्शन करेगी।
बैठक में जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, थानेश्वर साहू, जिला महामंत्री नरेश पाटले, मनीष त्रिपाठी, ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष अभिलाष जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप श्याम, सभापति विद्यानंद चंद्राकर, राजेश छेदइया, नगरपालिका पार्षद कैलाश श्रीवास, मोनू निषाद, लखन कश्यप, धनुष सेन, पुरुषोत्तम मार्को, मंडल अध्यक्ष प्रतोष ध्रुव, लाला साहू, रामप्रसाद पटेल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं लोरमी में आयोजित बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष लल्ला ठाकुर, जिला महामंत्री अरुण कुलमित्र, प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी ध्रुव, मंडल अध्यक्ष नीतेश पाठक, हेमिन मंगेशकर, सुरेंद्र लहरे, हेमंत मानिकपुरी, बजरंग बंजारा, बंटी सोनवानी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश वैष्णव, पार्षद मनोज अहिरवार, छेदीलाल जायसवाल, पुरन लाल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, मंगलवार को होगा कलेक्टर कार्यालय घेराव
किसान हितों की 10 मांगों को लेकर कांग्रेस सड़क पर
खाद-बीज, केसीसी और अवैध शराब के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन
- मातारी सदन बरतेरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल लिटरेसी व मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित - June 13, 2026
- 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव कल - June 13, 2026
- मुंगेली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा - June 13, 2026









