लेटेस्ट न्यूज़
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज के अवतरण दिवस पर विशेष आयोजन | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रेम और संस्कृति से जुड़े रहने का पर्व : उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल | वनांचल क्षेत्र में बढ़ते मलेरिया के प्रकोप को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया संज्ञान, गांवों में वितरित की गई मच्छरदानियां | केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की बड़ी सौगात: उदयपुर सिटी-शालिमार सुपरफास्ट अब सप्ताह में दो दिन चलेगी | नवलपुर दोहरे हत्याकांड का खुलासा: जमीन विवाद में सगे भाई ने ही की भाई-भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की मुलाकात, मुंगेली जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग रखी |

RECENT POSTS

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के हजारों श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की यात्रा का मिलेगा लाभ

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के हजारों श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की यात्रा का लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 22 जुलाई 2026

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के विषयों पर चर्चा की।

श्री साहू ने श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 08895/08896) के संचालन के निर्णय के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस विशेष रेल सेवा से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के हजारों श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की यात्रा में सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।

उन्होंने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए देवघर के लिए नियमित रेल सेवा प्रारंभ करने का भी अनुरोध किया, ताकि वर्षभर यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध हो सके।

बैठक के दौरान श्री साहू ने छत्तीसगढ़ की लंबे समय से लंबित जनाकांक्षाओं का भी उल्लेख करते हुए कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना में शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने बुधवारी बाजार के दुकानदारों से संबंधित लंबित प्रकरण के त्वरित एवं न्यायोचित समाधान का भी अनुरोध किया तथा इसे जनहित एवं स्थानीय व्यापारियों की आजीविका से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS