लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके | डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

कुंदरापारा में अवैध बेजा कब्जा खाली कराने को लेकर पार्षद के नेतृत्व में वार्डवासियों ने दिया एसडीएम के नाम ज्ञापन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देता है अवैध बेजा कब्जाधारी के द्वारा, कबाड़ी के धंधा से थाना पुलिस वालो को कमीशन देता हूँ

ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी कुंदरापारा के महामाया मंदिर के पास गोचर भूमि पर अवैध रूप से बेजा कब्जा करने वाले के खिलाफ वार्ड पार्षद के नेतृत्व में वार्डवासियों के द्वारा बेजा कब्जा को हटाने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन दिये व जल्द खाली किये जाने की मांग किये।

लोरमी नगरपालिका के वार्ड कमांक 12 कुंदरापारा बेजा कब्जा हटाने को लेकर वार्ड पार्षद धनंजय दुबे के अगुवाई में वार्डवासियों के द्वारा लोरमी एसडीएम कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन दिये ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि महामाया मंदिर के पास बहने वाली कोतरी नाला के आधा नाला को तथा उसके उपर में गोचर भुमि को रामप्रकाश राजपुत पिता शिवकुमार राजपुत के द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिससे कोतरी नाला में कुंदरापारा के लोग पितृपक्ष में पुजन तथा गणेश, लक्ष्मी विसर्जन भी किया जाता है उक्त स्थान को बेजा कब्जा कर लिया गया है बेजा कब्जाधारी के द्वारा अपने मवेशी जो पाल रखा है उसकी गदी पानी को नालामें बहाता है जिससे वार्डवासियों को धार्मिक कार्यों में परेशानी हो रही है साथ ही 4-6 गोबर गैस प्लांट बनाया गया जिसका भी गंदा पानी कोतरी नाला में जायेगा, गोबर गैस प्लांट को सार्वजनिक गौचर शासकीय भूमि में बनाया गया है।

वार्ड पार्षद धनंजय दुबे के द्वारा बताया गया कि रामप्रकाश राजपुत को वार्डवासियों के द्वारा मना भी किया गया परंतु वार्डवासियों को झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी देता है और कहता है कि मैं कबाड़ी का धंधा करता हूँ मेरे यहाँ 10-15 महिला काम करती रहती है जिनको थाना लोरमी भेजकर रिपोर्ट दर्ज कर दूंगा और जेल में सड़ा दूंगा साथ ही कहता है कि मैं कबाड़ी के घधा से थाना पुलिस वालो को कमीशन देता हूँ इस कारण से पुलिस वाले मेरा कुछ नहीं कर सकते कहकर धमकी देता है। हम सभी मांग करते है कि रामप्रकाश राजपुत के द्वारा किये गये बेजा कब्जा से वार्डवासी परेशान है एवं असुविधा हो रही है, जल्द अवैध बेजा कब्जा को खाली कराकर उचित कार्यवाही किया जाये। इस दौरान रमेश राजपुत् राम भाई, असिन सिंह, गणेश निषाद, विनय साहू, सुरेन्द्र दुबे, कोमल तिवारी, प्रदीप गोयल भगतराम्, दुर्गा राजपुत, कविता, उमा चंद्रनी निषाद अनुसुईया बाई, सीता साहू पुजा दुबे, सुशीला देवी, खेल सिंह, नोहर साहू, राहुल निर्मलकर सहित काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS