लेटेस्ट न्यूज़
लेटेस्ट न्यूज़

RECENT POSTS

जल जीवन मिशन की सुस्त रफ्तार से ग्रामीण परेशान, पांच वर्षों बाद भी नहीं मिला नल से जल…

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

जल जीवन मिशन की सुस्त रफ्तार से ग्रामीण परेशान, पांच वर्षों बाद भी नहीं मिला नल से जल…


लोरमी: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का लाभ ग्राम सरईपतेरा एवं ग्राम अखरार के ग्रामीणों को आज तक पूर्ण रूप से नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों के अनुसार विगत लगभग पांच वर्षों पूर्व दोनों गांवों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पानी टंकी का निर्माण कराया गया था, लेकिन आज तक पाइपलाइन विस्तार का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। वर्ष 2021 में टेंडर प्रकिया के बाद प्रारंभ हुआ निर्माण कार्य पांच साल बीत जाने के बाद भी चल रहा है,जो विभाग जे उदासीनता को दर्शाता है।

प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार ग्राम पंचायत अखरार की सरपंच स्मृति धृतलहरे ने 22 दिसंबर 2025 को कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मुंगेली को पत्र लिखकर अधूरी पाइपलाइन विस्तार कार्य को पूरा कर पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही गांव में नए हैंडपंप खनन की आवश्यकता भी बताई गई है।
इसी प्रकार ग्राम सरईपतेरा के ग्रामीणों ने भी विभाग को ज्ञापन सौंपकर बताया है कि गांव में लगभग 60 परिवार भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। गर्मी के दिनों में महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय उदासीनता एवं ठेकेदार की लापरवाही के कारण योजना अधर में लटक गई है। पानी टंकी बन जाने के बावजूद अधिकांश घरों तक पाइपलाइन विस्तार में त्रुटि है, जिसमें जगह-जगह लीकेज की समस्या सामने आई है, जिससे ग्रामीणों को नल से जल उपलब्ध नहीं हो पाया है। भीषण गर्मी के इस दौर में लोगों को पेयजल के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है तथा दूर-दराज के हैंडपंपों एवं अन्य जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। नए हैंडपंप की मांग किये।

ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का दावा किया गया था, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है। कई स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जबकि कुछ जगहों पर पाइपलाइन बिछने के बाद भी जल आपूर्ति प्रारंभ नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा जलापूर्ति व्यवस्था प्रारंभ कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाए। उनका कहना है की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। ग्राम सरई पतेरा में गलत डिजाइन के कारण टँकी की सीढ़ी को तोड़ा गया,अब विभाग नये निर्माण विभाग करा रही है।

ग्रामीणों की मांग:अधूरी पाइपलाइन का कार्य तत्काल पूरा किया जाए।
जल जीवन मिशन के तहत नियमित जलापूर्ति शुरू की जाए। कार्य में हुई देरी की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए।
पीएचई के कार्यपालन अभिंयता कमल कवंर ने कहा सरईपतेरा में सीढ़ी गलत डिजाइन के कारण तोड़वाया गया है। अखरार में ग्राम पंचायत हेंडओव्हर हो नही पाया। दोनो जगह का अधूरा काम जल्द पूर्ण कराने प्रयास किया जा रहा है।

सरपंच अखरार स्मृति घृतलहरे ने कहा कि गाँव मे आधा अधूरा पाईप लाईन विस्तार हुआ है,पानी टँकी लीकेज हैं। भीषण गर्मी में योजना हेंडओव्हर नही हुआ। लगातार शिकायत शासन की हुँ,लेकिन पेजयल की समस्या बनी हुई।
सरपंच सरईपतेरा नारायण साहू ने कहा विभाग पानी टँकी की रिपेयर कर रहे है। गाँव मे पेजयल संकट है,अधूरा निर्माण का शिकायत किया गया है। विभाग निरंकुश है,पाइपलाइन लाईन भी खराब होने के कारण जगह-जगह लीकेज है। शासन कार्यवाही करें।

खडानन कश्यप मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा ने कहा कि विभाग एवँ ठेकेदार के लापरवाही के कारण महत्वाकांक्षी योजना पर ग्रहण लग गया है। जल्द ही कार्य पूर्ण करने आधिकारी को पत्र दिया हूँ।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान: उपमुख्यमंत्री श्री साव                         विद्युत सब स्टेशन सहित पंचायत भवन, डिजिटल सुविधा केन्द्र और उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण की मिली स्वीकृति