लोरमी की बेटियों ने विकसित भारत निर्माण पर दिया ओजस्वी भाषण, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया सम्मानित

विकसित भारत के निर्माण में युवा निभाएंगे बड़ी भूमिका, लेकिन जिम्मेदार नागरिक बनना जरूरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
सेवा संकल्प युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का महत्वपूर्ण अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
लोरमी। स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी के मानस मंच में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह में स्कूल की चार बेटियों ने विकसित भारत के निर्माण विषय पर अपने विचार रखे। उनके भाषणों में विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सुंदर तस्वीर दिखाई दी।

श्री साव ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सेवा संकल्प अभियान युवाओं को अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने एक महीने का अभियान है। इसका उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों को देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है, जिससे युवा आगे बढ़कर देश का नेतृत्व करें।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर और स्वस्थ बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागरूक होना चाहिए। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ऐसे कार्यक्रम युवाओं को नया अनुभव देने के साथ उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के लिए प्रेरित करते हैं।

श्री साव ने बताया कि लोरमी के 11 गांवों में प्राथमिक स्कूल भवनों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। हाई स्कूलों को बेहतर सुविधाओं से लैस करने के लिए 5 करोड़ रुपए दिए गए हैं। वहीं नगर पालिका क्षेत्र में विद्यार्थियों और युवाओं को बेहतर अध्ययन सुविधा देने के लिए नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है।
आंगनबाड़ी में बच्चों संग बच्चे बने डिप्टी सीएम अरुण साव, जमीन पर बैठकर खेला और दिया स्नेह-दुलार
आंगन मिलन उत्सव में बच्चों की बाल गीत और खिलखिलाहट से गूंजा आंगनबाड़ी परिसर
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नन्हें बच्चों को बांटी मिठाई और खिलौने, चेहरों पर बिखरी मनमोहक मुस्कान
सुपोषण चौपाल में पोषण आहार पर हुई चर्चा, हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा अभियान को बताया जनभागीदारी का प्रयास
लोरमी। स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित आंगन मिलन उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने नन्हें बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खेला और उनके साथ घुल-मिलकर स्नेह-दुलार से बातें की। बच्चों के साथ बिताए इन पलों में श्री साव का सहज और आत्मीय अंदाज नजर आया। उन्होंने बच्चों को मिठाई और खिलौने भी दिए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम में अन्नप्राशन एवं गोदभराई की रस्म संपन्न हुई। आंगनबाड़ी परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। वहीं आंगन उत्सव में नन्हें बच्चों ने लाल टमाटर बड़े मजेदार, आंगनबाड़ी जाएंगे और आलू कचालू बेटे कहां गए थे जैसे बाल गीत सुनाए। बच्चों की मासूम प्रस्तुतियों और खिलखिलाहट से पूरा आंगनबाड़ी परिसर खुशनुमा हो गया।

सुपोषण चौपाल में बच्चों और माताओं के पोषण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। श्री साव ने कहा कि स्वस्थ और सुपोषित बचपन ही मजबूत भविष्य की नींव है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा अभियान के माध्यम से पोषण को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इस पहल की प्रशंसा की है। श्री साव ने कहा कि बच्चों के बेहतर पोषण के लिए सरकार के प्रयासों के साथ परिवार और समाज की भागीदारी भी जरूरी है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ अशोक जायसवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह , उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रत्ना काटले, धनीराम यादव, महाजन जायसवाल, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बंजारे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजना दास, दिनेश साहू, संतोष साहू ,रवि शर्मा,निरंजन अग्रवाल,जनपद सदस्य गण, पार्षद गण, सरपंच गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
- लोरमी की बेटियों ने विकसित भारत निर्माण पर दिया ओजस्वी भाषण, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया सम्मानित - October 2, 2026
- मुंगेली जिले में तंबाकू नियंत्रण एवं नशा विरोधी जागरूकता अभियान, 16 दुकानों पर चालानी कार्रवाई - October 1, 2026
- स्वच्छता ही सेवा,नागरिकों की सहभागिता से ही स्वच्छ और सुंदर बनेगा लोरमी: वक्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश - October 1, 2026







