भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की जनसुनवाई एवं संवाद
नई दिल्ली, 18 जुलाई 2025

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक आम जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद हेतु उपस्थित रहे।
निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत श्री साहू ने कुल 55 व्यक्तियों (कुछ समूहों सहित) से भेंट कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अभ्यावेदन सुने। प्राप्त आवेदनों में से कई को त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों/मंत्रालयों को अग्रेषित किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से दूरभाष या संदेश के माध्यम से संपर्क स्थापित कर किया गया।
इस जनसंवाद कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट पार्टी संगठन को प्रेषित की जा रही है।
- सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर “तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान - July 16, 2026
- “विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा: जब भगवान स्वयं भक्तों के बीच आते हैं। आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम।” - July 15, 2026
- प्रेम प्रसंग के रंजिश में पिता और पुत्र ने ली युवक की जान, दोनों को आजीवन कारावास की सजा - July 14, 2026




