लेटेस्ट न्यूज़
थाना सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद; दो अलग-अलग मामलों में 1 नाबालिग सहित 5 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई | लोरमी के जमुनाही में हाथियों का आतंक: तड़के 3 बजे घर की ओर बढ़ा झुंड, पत्नी-बच्चों को लेकर भागा ग्रामीण | उपमुख्यमंत्री साव से जनप्रतिनिधियों ने भेंटकर जाना कुशलक्षेम एवं नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की चर्चा की | केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू तीन दिवसीय भुवनेश्वर प्रवास पर, मंत्रालय के अहम राष्ट्रीय आयोजनों में करेंगे शिरकत | मुंगेली में नाबालिग बालिका की हत्या का खुलासा, प्रेम संबंध के विवाद में गला घोंटकर मारने का आरोप; दो गिरफ्तार | छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज 19 वर्ष बालक बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप दिल्ली के लिए रवाना |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू बीकानेर में प्रबुद्धजन एवं आमजन सम्मेलन को संबोधित किये

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू बीकानेर में प्रबुद्धजन एवं आमजन सम्मेलन को संबोधित किये

बिलासपुर/ बीकानेर – बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी के संभाग कार्यालय में आयोजित प्रबुद्धजन एवं आमजन सम्मेलन में केंद्रीय बजट 2025-26 पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है,इस बजट में गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा।
तोखन साहू ने कहा कि यह मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्णकालिक आम बजट 2025-26 है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘GYAN बजट’ माना हैं।श्री साहू ने कहा कि आज भारत के विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. ये 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट है, ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला ये विकसित भारत के मिशन को आगे ले जाने वाला है, ये बजट फोर्स मल्टीप्लायर है । साथ ही श्री साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर रहता है कि सरकार का खजाना कैसे भरेगा, लेकिन ये बजट उससे बिलकुल उल्टा है. उन्होंने कहा, “ये बजट, देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगा, देश के नागरिकों की बचत कैसे बढ़ेगी और देश के नागरिक विकास के भागीदार कैसे बनेंगे… ये बजट इसकी एक बहुत मजबूत नींव रखता है।

साथ ही श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाए हैं, जिससे देश की प्रगति और विकास को नई दिशा मिली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत सरकार ने कई ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिए हैं, जिन्होंने देश की दिशा और दशा को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया है

धारा 370 का उन्मूलन (2019): जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली धारा 370 को समाप्त कर, इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों—जम्मू-कश्मीर और लद्दाख—में विभाजित किया गया।

सर्जिकल स्ट्राइक : उरी हमले के बाद, भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया।

बालाकोट एयर स्ट्राइक : पुलवामा हमले के प्रत्युत्तर में, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविरों पर हवाई हमला किया।

तीन तलाक विरोधी कानून (2019): मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु, तीन तलाक को अपराध घोषित करते हुए कानून पारित किया गया।

स्वच्छ भारत अभियान : देशव्यापी स्वच्छता अभियान की शुरुआत, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और खुले में शौच मुक्त भारत बनाना है।

प्रधानमंत्री जन धन योजना :-वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए, इस योजना के तहत करोड़ों बैंक खाते खोले गए।

आयुष्मान भारत योजना: स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाने के लिए, इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया गया।

सेंट्रल विस्टा परियोजना : राष्ट्रीय राजधानी में नए संसद भवन और अन्य सरकारी भवनों के निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना।

राम मंदिर निर्माण : अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन, सदियों पुराने विवाद का समाधान।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS