तोखन साहू ने राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट


ब्यूरो- जितेन्द्र पाठक
रायपुर – स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित मुख्य समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने माननीय राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में राजभवन के दरबार हॉल का नाम परिवर्तित कर ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम’ का विधिवत अनावरण किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री टैंक राम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने अपने संदेश में कहा कि “स्वतंत्रता दिवस शहीदों के बलिदान को नमन करने और एक सशक्त, आत्मनिर्भर तथा विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर है। छत्तीसगढ़ की जनता का सहयोग और समर्पण प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
इसके उपरांत केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधायक रोहित साहू से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याणकारी कार्यों में सतत सहयोग का संकल्प दोहराया।
- लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में - October 14, 2026
- जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं 520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं - October 14, 2026
- जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं - October 13, 2026


