क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात

लोरमी: क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के चार प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य की बड़ी सौगात देते हुए लोक निर्माण विभाग से चारों सड़कों के लिए 909.78 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। श्री साव ने कहा कि ग्रामीणों की मांग अनुरूप उक्त निर्माण कार्य स्वीकृति प्रदान की गई है, इससे यातायात सुगम होगी। मिली जानकारी के अनुसार बोड़तरा सिलतरा मुख्यमार्ग से गाड़ापारा तक मार्ग लं. 2.30 किमी. निर्माण कार्य के लिये 344.54 लाख,
ग्राम छीतापार (चकला) से रजपालपुर मार्ग लं. 1.15 किमी. निर्माण कार्य के लिये 218. 68 लाख ग्राम डिंडोल मुख्य मार्ग से विचारपुर मुख्य मार्ग लं. 1.20 किमी. निर्माण कार्य के लिये 138.14 लाख, ग्राम नवागांव वेकट महामाया मंदिर से मूडानार तक मार्ग लं. 1.375 किमी. कार्य के लिये रूपये 208.42 लाख की प्रशासकीय स्वीति प्रदान किया गया। निर्माण कार्य के स्वीकृति से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
- कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं - August 15, 2026
- साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” - August 15, 2026
- 🇮🇳 छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! 🇮🇳 6 लेन हाईवे कारीडोर की मिली स्वीकृति रायपुर → सिमगा → बेमेतरा → कवर्धा → भोपाल 🚧 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार 🚧 - August 14, 2026




