कवि राकेश गुप्त निर्मल व डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी राज्यस्तरीय सम्मान से सम्मानित

मुंगेली/लोरमी-जिले के वरिष्ठ साहित्यकार कवि राकेश गुप्त निर्मल छत्तीसगढ साहित्य सेवारत्न सम्मान व सारधा लोरमी निवासी शिक्षाविद साहित्यकार कथावाचक एवम समाज सेवक डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी हिमान्शु महाराज को छत्तीसगढ आध्यात्म विभूषण सम्मान 2026राज्यस्तरीय सम्मान से पर्यावरण एवम पर्यटन विकास समिति बिलासपुर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर तिलकनगर बिलासपुर के सभागार में आयोजित भव्य समारोह मे सम्मानित किए गए। कवि राकेश गुप्त निर्मल को उक्त सम्मान कविता चौराहे के माध्यम से विगत इक्कीस वर्षो से अधिक की गयी साहित्य सेवा के लिए प्रदान किया गया है तथा डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी हिमान्शु महाराज को उक्त सम्मान शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा तथा आध्यात्म के माध्यम से की गई सेवा के फलस्वरूप प्रदान किया गया है।उक्त राज्यस्तरीय सम्मान, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा, अध्यक्ष डाँ. विनय कुमार पाठक कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज, विशिष्ट अतिथि डाँ. अभिलाषा बेहार राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़ तथा एस एस डी बडगैया आई एफ एस पर्यावरण विद बिलासपुर जी के कर कमलों के द्वारा भेंट किया गया.

राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित होने पर तथा मुंगेली जिले को गौरवान्वित करने हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव,चेम्बर आफ कामर्श के पूर्व अध्यक्ष जेठमल कोटडिया, वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार शुक्ला, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष धनेश सोलंकी, पेंशनर संघ केअध्क्ष मो. सईद खान वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार मनोज अग्रवाल कविता चौराहे पर साहित्य मंच, आगर साहित्य समिति मुंगेली तथा मनियारी साहित्य एवं सेवा समिति लोरमी के समस्त सहित्यकार जनप्रतिनिधि और अनेक संगठनों ने दोनों साहित्यकारों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कर बधाइयाँ दी।










