लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad id="4350"]
लेटेस्ट न्यूज़

RECENT POSTS

पीएम – सम्मान निधि योजना , किसानों के समृद्धि का आधार- केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू – छत्तीसगढ़ के किसानों को ₹553.34 करोड़ की सौगात

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

पीएम – सम्मान निधि योजना , किसानों के समृद्धि का आधार- केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू

पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त का ऐतिहासिक वितरण – छत्तीसगढ़ के किसानों को ₹553.34 करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के अंतर्गत आज रायपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ के 25.47 लाख किसानों के खातों में ₹553.34 करोड़ की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से स्थानांतरित की गई।

यह कार्यक्रम देशव्यापी अभियान का हिस्सा रहा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ₹20,000 करोड़ से अधिक की राशि देशभर के 9.26 करोड़ किसानों को सिंगल क्लिक से अंतरित की गई।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का संबोधन

कार्यक्रम में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह निर्णय केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि देश के अन्नदाताओं के परिश्रम और स्वाभिमान को सम्मान देने का प्रमाण है। मोदी जी ने किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिए जो ईमानदारी, समर्पण और दूरदृष्टि दिखाई है, वह अभूतपूर्व है।”

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिली है। नीतिगत सुधार, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों की प्राथमिकता—यही ‘डबल इंजन सरकार’ की सच्ची ताकत है।”

पीएम-किसान योजना ने गांवों में समृद्धि, खेतों में हरियाली और किसानों में आत्मविश्वास का संचार किया है। आज अन्नदाताओं के बीच उपस्थित होकर मैं स्वयं को धन्य मानता हूँ।”

कार्यक्रम में इनकी गरिमामय उपस्थिति रही:

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, विधायक  गुरु खुशवंत साहेब, इन्द्र कुमार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य तेलीघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS