*राष्ट्रीय शालेय बॉक्सिंग 17 वर्ष प्रतियोगिता के लिए लोरमी से चयनित खिलाड़ी ईंटा नगर के लिए रवाना

निखिल ,दुष्यन्त एवम दीप्ति दिखाएंगे पंचों का दम
लोरमी – 69 वी राष्ट्रीय शालेय बॉक्सिंग 17 वर्ष बालक – बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक ईंटा नगर , अरुणाचल प्रदेश में किया जा रहा हैं । प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम में 80 किलोग्राम भार वर्ग में दुष्यन्त कुमार साहू – 10 वी , एम. जे. डी. शा. आंग्ल विद्यालय लोरमी , 66 किलोग्राम भार वर्ग में निखिल सिंह राजपूत – 10 वी , महाराणा प्रताप उ. मा. विद्यालय झाफल लोरमी एवम बालिका वर्ग में 70 किलोग्राम भार वर्ग में दीप्ति राजपूत – 9वी , महाराणा प्रताप उ. मा. विद्यालय झाफल, लोरमी एवम प्रबंधक के रूप में मुकेश सिंह राठौर आज शाम समरसता एक्सप्रेस से छत्तीसगढ़ दल के साथ बिलासपुर रेल्वे स्टेशन से रवाना हुए । तीनो खिलाड़ी 16 सितंबर से 18 सितंबर 2025 तक रायपुर में आयोजित राज्य शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था । सभी खिलाड़ी विकासखण्ड खेल केंद्र लोरमी में बॉक्सिंग खेल का नियमित अभ्यास करते है । जिला कलेक्टर कुंदन कुमार एवं जिला शिक्षाधिकारी एल पी डाहिरे,सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी विजय वर्मा , वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पॉल , विकासखंड शिक्षाधिकारी मनीषा पाटले,विकासखण्ड खेल प्रभारी सुबोध कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन व निर्देशन में मुंगेली जिला से अपने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
इस उपलब्धि के लिए जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम ठाकुर ,जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू,नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा , उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार जायसवाल ,विक्रम सिंह ठाकुर , विनय साहू ,गुरमीत सलूजा ,रवि शर्मा, विश्वास दुबे , आलोक शिवहरे ,रिक्की सलूजा ,कोमल सिंह राजपूत, विजय अग्रवाल ,युगल राजपूत , सूर्यकान्त शर्मा , ओमप्रकाश वन्दे ,राजेश पाटले ने ढेरों बधाईया एवं शुभकामनाएं दी।
- अवैध धान पर हुई कार्यवाही, 400 क्विंटल से अधिक पुराना धान जप्त - November 6, 2025
- लोरमी से निःशुल्क तीर्थयात्रा में 50 निर्धन महिलाएं होगी शामिल उपमुख्यमंत्री श्री साव के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर 1 दिसबंर को रवाना होगी तीर्थयात्रा - November 6, 2025
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में सपत्नीक चिन्मयानंद बापू जी के श्रीमुख से सुनी श्रीराम कथा एवं प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे टेका मत्था - November 6, 2025




