लेटेस्ट न्यूज़
नारी शक्ति का सम्मान, सशक्त भारत की पहचान; महिला आयोग बने न्याय और सुरक्षा का मजबूत प्रहरी : तोखन साहू | लोरमी पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 24 घंटे में 3 चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार | लोरमी पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 24 घंटे में 3 चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार | खेल अलंकरण समारोह में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, खेलो इंडिया से नई प्रतिभाओं को मिल रहा मंच, 2036 ओलंपिक के लिए तैयार हो रहा भारत: तोखन साहू | श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में सम्पन्न हुआ महारुद्राभिषेक, हजारों भक्त हुए शामिल, | एलसीआईटी कॉलेज में ‘वेनिस कार्निवल – द वेलकम गाला’ का भव्य आयोजन ; मुख्य अतिथि आईजी रामगोपाल गर्ग ने विद्यार्थियों को दिए सफलता व जीवन निर्माण के मूल मंत्र |

RECENT POSTS

लोरमी नगर में अब तीसरी नजर की रहेगी नजर, सीसीटीवी कैमरा से रहेगी सतत निगरानी

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लोरमी नगर में अब तीसरी नजर की रहेगी नजर, सीसीटीवी कैमरा से रहेगी सतत निगरानी

डिप्टी सीएम अरुण साव ने सीसीटीवी के लिए 45 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान किये थे

मुंगेली चौक लोरमी

जितेन्द्र पाठक की रिपोर्ट

लोरमी – नगरपालिका परिषद लोरमी क्षेत्र में आने-जाने वालों पर अब “तीसरी नजर” की निगरानी होगी, नागरिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक के मांग पर राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव द्वारा लोरमी नगर क्षेत्र से गुजरने वाले सभी मुख्य मार्गों पर उच्च तकनीक के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु 45 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी । यह कार्य अब पूर्णता की ओर अग्रसर है । बहुत जल्द जिले के पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालय से लोरमी नगर के मुख्य मार्गों की गतिविधियों पर निगरानी रख सकेंगे, साथ ही, थाना प्रभारी लोरमी भी थाना भवन से पूरे शहर के सुरक्षा प्रबंधन का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर सकेंगे ।
नगरपालिका परिषद द्वारा यह कार्य पुलिस विभाग के समन्वय से किया जा रहा है । इसके अंतर्गत कोटा पंडरिया मार्ग (महाविद्यालय के पास से सारधा नहर तक) स्थानीय रेस्ट हाउस से ढोलगी रोड तिराहा तक, तथा चारखम्भा चौक से मुंगेली रोड में निर्माणाधीन भव्य प्रवेश द्वार तक उच्च क्षमता के कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं ।
कैमरा स्थापना के लिए स्थानों का चयन पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण पश्चात किया गया है ।

नया बस स्टैंड मोड़ लोरमी

नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने कहा कि लोरमी के नागरिकों की सुरक्षा के लिए तथा गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु ‘तीसरी आंख’ की यह पहल माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव की क्षेत्र के नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक है।

थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से नगर की सड़कों पर अव्यवस्थित वाहन पार्किंग करने वालों से लेकर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी चंदन शर्मा ने कहा कि कैमरे लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। ट्रायल रन एवं आवश्यक सुधार के उपरांत यह सम्पूर्ण सुरक्षा प्रणाली पुलिस विभाग को हस्तांतरित कर दी जाएगी। यह पहल लोरमी नगर को एक स्मार्ट एवं सुरक्षित शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
नगर के व्यापारी वर्ग ने नगर सुरक्षा की दिशा में किये जा रहे इस प्रयास के लिए स्थानीय विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है |

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS