लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके | डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

लोरमी पत्रकार व उनके परिवार पर हमले के दोषियों पर कड़ीतम कार्रवाई हेतु पुलिस महानिदेशक को सौंपा ज्ञापन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

पत्रकार व उनके परिवार पर हमले
के दोषियों पर कड़ीतम कार्रवाई हेतु पुलिस महानिदेशक को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने गत दिनों लोरमी के वरिष्ठ पत्रकार प्रीतम दिवाकर एवं उनके परिवार पर असमाजिक तत्वों द्वारा लाठी, डंडा, रॉड एवं चाकू जैसे हथियारों से निर्ममता पूर्वक जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में पत्रकार सहित उनके परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पत्रकार महासंघ कहा कि यह अत्यंत निंदनीय और पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है। यदि सच लिखने-बोलने वालों को संरक्षण न मिले, तो समाज में अराजकता एवं भय का वातावरण व्याप्त होना निश्चित है। पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंप कर छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने मांग किया कि:

  1. इस प्रकरण में शामिल सभी गुंडे असमाजिक तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
  2. आरोपियों पर प्राणघातक हमला, साजिश, गैंग एक्ट, बलवा एवं अन्य कठोर धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
  3. पीड़ित पत्रकार एवं उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
  4. इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच हेतु विशेष जांच अधिकारी नियुक्त किया जाए। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ इस प्रकरण की निगरानी करता रहेगा और यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है तो हम व्यापक आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे। महासंघ के पदाधिकारी एव सदस्यों ने पुलिस महानिरीक्षक से अपेक्षा कि है की लोकतांत्रिक मूल्यों और पत्रकार सुरक्षा की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाएगी।ज्ञापन सौपने वालों मे प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा .कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा. प्रदेश महासचिव पंकज खंडेलवाल. प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप. प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद इसराइल. जिलाध्यक्ष कमल दुसेजा.जिला मीडिया प्रभारी यू मुरली राव. सहित अनिल सोनी.निर्मल सिंह. रेशमा लहरे.गीता सोनचे.पुष्पा साहू. उपस्थित रहे।
Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS