लेटेस्ट न्यूज़
पूना फाउंडेशन की ओर से वनग्राम तिलई डबरा के बैगा परिवारों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए जनसहयोग से प्राप्त राशि प्रदान किए | मुंगेली पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, डिप्टी सीएम अरुण साव, आईजीपी  रामगोपाल गर्ग कार्यशाला में वर्चुअली हुए शामिल, एसएसपी एवं एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | अंबिकापुर शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन एवं वाहनों का बेतरतीब खड़ी होना पाए जाने पर चलानी कार्यवाही | टीम प्रयास स्मॉल स्टेप फाउंडेशन के द्वारा अच्छा प्रयास जनजाति समाज को दिल्ली रवाना किया गया — | दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल पर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी | AIOCD के आह्वान पर कल बंद रहेंगी दवा दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन ने की पूर्ण बंद की अपील |

RECENT POSTS

लोरमी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शताब्दी वर्ष पर मानस मंच लोरमी विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

राष्ट्र हित मे हिन्दू एकता जरूरी-भार्गव
लोरमी-राष्ट्रीय स्वयम सेवक संघ की शताब्दी वर्ष पर मानस मंच लोरमी विराट हिन्दू सम्मेलन के आयोजन का प्रारंभ भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित के साथ तथा समापन हनुमान चालीसा पाठ एवम भारत माता की आरती के साथ सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता हिन्दू जागरण मंच के राजेश भार्गव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना उद्देश्य तथा उनके आनुषंगिक संगठनो के द्वारा किए जा रहे कार्यो पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र हित मे हिन्दू एकता को जरूरी बतलाया।मुख्य अतिथि की आसंदी से सहायक प्राध्यापक श्रीमती मिथिलेश राजपूत ने संघ की कार्य पद्धति एवं हिन्दू जीवन पर प्रकाश डालते हुए सतत सजग रहने का आह्वान किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन मे भागवताचार्य पंडित डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी हिमान्शु महाराज ने सनातन धर्म और हिन्दू जीवन पद्धति को विश्व का अति प्राचीन सर्वकालिक सार्वभौमिक व समसामयिक धर्म बतलाया। डाक्टर तिवारी ने गर्व से कहो मै हिन्दू हू का नारा जोर शोर से लगवाया। कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक पाठक द्वारा अतिथियो का श्रीफल व माल्यार्पण कर स्वागत तथा आभार प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम का संचालन नीतेश पाठक ने किया।

उक्त अवसर नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा उपाध्यक्ष डाक्टर अशोक जायसवाल धनीराम यादव गुरमीत सलुजा ,प्रदीप मिश्र,अशोक साहू सुशील यादव, महाजन जायसवाल, रवि शर्मा ,मुकेश सापरिया संतोष साहू , धनेश साहू , शरद उपाध्याय अशोक तिवारी, प्रदीप उपाध्याय ,पवन खत्री ,सोहन जायसवाल, प्रशान्त शर्मा ,जितेंद्र सिंह ,अक्षत शर्मा , रिक्की सलूजा, दयाराम साहू खडानन कश्यप गनपत साहू चन्द्रकान्त डडसेना अमित कुमार डडसेना,घनेन्द्र राजपुर, जुगनू साहू, दुर्गेश तिवारी, मंटी जायसवाल, रिन्की सलूजा, बंशी साहू, जयजय राम साहू, संदीप सोनी सहित सैकडो श्रद्धालु उपस्थित थे। विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियो द्वारा देशभक्ति गीत, पंथी नृत्य ,सुवा नृत्य, आदिवासी नृत्य, योग के माध्यम से रूद्राष्टक की दिव्य प्रस्तुति दी गई।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS