भक्तों की आस्था का केंद्र

महामाया मंदिर: गर्भगृह रंग बिरंगे काँचो से सजता माता का दरबार …बना आकर्षण का केंद्र..
लोरमी-नगर की पहाड़ पर स्थित अधिष्ठात्री देवी माँ महामाया मंदिर के माता के गर्भ गृह में कांच से आकर्षक साज -सज्जा से नए स्वरूप में निखर का सामने आया है। दर्शनार्थियों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, जिसकी व्यपाक तैयारियां जोर देवी मन्दिर में शोर से चल रही है। श्रद्धलु नवरात्रि में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कराने पहुँच रहे है।
इस वर्ष समिति ने गर्भ गृह एवँ सामने के कुछ हिस्सों को दिल्ली के रवि कक्कड़ की कुशल कारीगरों की टीम के द्वारा कांच से गर्भ गृह को विभिन्न रंग बिरंगे चमकीले काँच से सूसज्जित किया है। इसके लिए कारीगरों ने बीते एक सप्ताह से माता के गर्भगृह को सजाने में लगे रहे। इससे माता की स्वरूप उभर कर सामने आया है,सामने बरामदे के रूफ में फाल सीलिंग कराया गया है। नए रंग रोगन से मंदिर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिससे माता के भक्त दर्शनार्थियों की भीड़ लग रही है।
- नवलपुर गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी समान के साथ कबाड़ खरीददार सहित चार आरोपियों को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल… - May 29, 2026
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में नगर उद्यान, सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा, स्कूल भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन - May 29, 2026
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- सामूहिक आदर्श विवाह सबसे बड़ा पुण्य का काम - May 29, 2026









