लेटेस्ट न्यूज़
नारी शक्ति का सम्मान, सशक्त भारत की पहचान; महिला आयोग बने न्याय और सुरक्षा का मजबूत प्रहरी : तोखन साहू | लोरमी पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 24 घंटे में 3 चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार | लोरमी पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 24 घंटे में 3 चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार | खेल अलंकरण समारोह में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, खेलो इंडिया से नई प्रतिभाओं को मिल रहा मंच, 2036 ओलंपिक के लिए तैयार हो रहा भारत: तोखन साहू | श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में सम्पन्न हुआ महारुद्राभिषेक, हजारों भक्त हुए शामिल, | एलसीआईटी कॉलेज में ‘वेनिस कार्निवल – द वेलकम गाला’ का भव्य आयोजन ; मुख्य अतिथि आईजी रामगोपाल गर्ग ने विद्यार्थियों को दिए सफलता व जीवन निर्माण के मूल मंत्र |

RECENT POSTS

लोरमी पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 24 घंटे में 3 चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लोरमी पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 24 घंटे में 3 चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

‘ऑपरेशन बाज’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 3 मोटरसाइकिल और किराना सामान सहित करीब 1.50 लाख रुपये का माल बरामद

मुंगेली/लोरमी, 30 अगस्त 2026। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत लोरमी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी और किराना दुकान में चोरी के कुल 3 मामलों का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 मोटरसाइकिल और चोरी का किराना सामान समेत करीब 1.50 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, डोगरीपारा लोरमी निवासी विक्की साहू ने 29 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी टीवीएस अपाचे आरटीआर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BY 2523, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये है, 27 अगस्त की रात घर से चोरी हो गई। इसी तरह इरफान बेग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AQ 9748, कीमत करीब 25 हजार रुपये, भी उसी रात चोरी हो गई थी।

इसके अलावा बाजारपारा लोरमी में कन्या स्कूल के पास स्थित राजू यादव की किराना दुकान में 13 अगस्त को चोरी हुई थी। चोर दुकान से नगदी और तेल, निरमा सहित करीब 8,500 रुपये का सामान ले गया था।

मामलों की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आरोपियों की तत्काल पतासाजी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में लोरमी पुलिस की टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

‘त्रिनयन ऐप’ से मिला सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘त्रिनयन ऐप’ की मदद से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति कबाड़ का सामान बेचने के लिए क्षेत्र में घूमता दिखाई दिया। पहचान करने पर उसकी पहचान मोहम्मद रफीक, निवासी देवारपारा लोरमी के रूप में हुई।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी धनीराम मार्को, निवासी दुल्लापुर, थाना चिल्फी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने टीवीएस अपाचे आरटीआर, पैशन प्रो और एक होंडा एक्स-ब्लेड मोटरसाइकिल बरामद की। होंडा एक्स-ब्लेड मोटरसाइकिल थाना कोटा क्षेत्र से चोरी किया जाना बताया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों मोहम्मद रफीक (40 वर्ष) और धनीराम मार्को (27 वर्ष) को 29 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

किराना दुकान चोरी का आरोपी भी गिरफ्तार

इसी तरह बाजारपारा लोरमी स्थित किराना दुकान में हुई चोरी की जांच में भी पुलिस ने ‘त्रिनयन ऐप’ और सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया। फुटेज के आधार पर संदिग्ध अमर देवार (22 वर्ष), निवासी देवारपारा लोरमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से 2 लीटर तेल से भरा एक टीन और 300 रुपये नगद बरामद कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, प्रधान आरक्षक दयाल गवास्कर, लिलक साहू, आरक्षक राजू साहू, रेखराम नेताम, हेमसिंह ध्रुव, ईश्वर मरावी, सुशांत पाण्डेय, युगल किशोर, सैनिक कुलदीप सिंह एवं दिलीप राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लोरमी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के साथ-साथ पुलिस के तकनीकी संसाधनों और सीसीटीवी निगरानी के प्रभावी उपयोग को भी बल मिला है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS