

🔶✨ अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्रीकर्ता आरोपिया के ऊपर थाना कोनी पुलिस का प्रहार
आरोपिया के कब्जे से 01 किलो 256 ग्राम मादक पदार्थ गांजा,01 मोबाइल जप्त ✨🔶
गिरफ्तार आरोपी –
- श्रीमती पूर्णिमा वर्मा पति चैत राम वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बिरकोना थाना कोनी जिला बिलासपुर संक्षिप्त विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल , नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा का धंधा करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना कोनी पुलिस को दिनांक 15/02/26 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि पूर्णिमा वर्मा निवासी ग्राम बिरकोना अपने कोठा के भूसा में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखी हैं बिक्री करती हैं कि मुखबिर सूचना तस्दीक कार्यवाही करने NDPS एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए कोनी पुलिस रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी कर श्रीमती पूर्णिमा वर्मा पति चैत राम वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बिरकोना थाना कोनी जिला बिलासपुर को पकड़ा गया जिसके कोठा के भूसा के बोरी के नीचे एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला हरा भूरा पत्ती बंडल मिला जिसकी जांच करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसको तौल करने पर कुल वजन 01किलो 256 ग्राम होना मिला आरोपिया से बरामद गांजा व 01 नग मोबाइल को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया आरोपिया श्रीमती पूर्णिमा वर्मा का कृत्य धारा 20(बी )NDPS एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश कर रिमांड में जेल भेजा गया।
🚨 कोनी पुलिस की जनअपील
सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
EDITOR IN CHIEF at BHARAT KHABAR 9
भारत खबर 9 एक भरोसेमंद और तेज़ न्यूज़ पोर्टल है जो आपको देश-दुनिया की हर बड़ी और ज़मीनी खबर से जोड़ता है। हमारा लक्ष्य है आपको निष्पक्ष, तटस्थ और तथ्य-आधारित जानकारी देना, ताकि आप हर मुद्दे पर सही राय बना सकें।
Latest posts by Ashwani Agrawal (see all)
- लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में - October 14, 2026
- जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं 520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं - October 14, 2026
- जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं - October 13, 2026


