लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

थाना चिल्फी: मवेशी चोरी के प्रकरण मे 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

थाना चिल्फी, चौकी डिन्डौरी क्षेत्रार्न्तगत मवेशी चोरी के प्रकरण मे 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

चिल्फी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डिन्डौरी मे बीट प्रणाली के तहत गुम भैंसों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30,000 नगद बरामद

थाना चिल्फी मे अपराध क्रमांक 60/26 धारा 303(3), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर किया गया कार्यवाही

चिल्फी:- चौकी डिंडोरी, थाना चिल्फी में गुम मवेशी क्रमांक 01/2026 के अंतर्गत प्रार्थी अशोक कुमार यादव पिता रतिराम यादव, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम डिंडोरी द्वारा दिनांक 06.06.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसने अपनी 07 भैंसों को तालाब के पास चरने हेतु छोड़ा था, जो वापस नहीं लौटीं। रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा गुम मवेशियों की पतासाजी की जा रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विधिसम्मत एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में चिल्फी पुलिस द्वारा बीट प्रणाली के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई।

दिनांक 07.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दयाली नवागांव निवासी संतराम डहरिया एवं महेश डहरिया द्वारा उक्त भैंसों को अपना बताकर बलराम यादव एवं रविंद्र यादव को ग्राम नवागांव से औरापानी तक हांककर छोड़ने के लिए कहा गया था। पूछताछ में बलराम यादव एवं रविंद्र यादव द्वारा भैंसों को औरापानी में छोड़ना बताया गया। संदेहियों से बारीकी से पूछताछ करने पर महेश डहरिया पिता प्यारे उम्र 74 वर्ष एवं संतराम डहरिया पिता महेश उम्र 42 वर्ष निवासी नवागांव दयाली चौकी डिडौरी ने अपराध करना स्वीकार किया तथा बताया कि उन्होंने उक्त भैंसों को लगभग ₹80,000 में गुड्डा उर्फ असलम खान, निवासी ग्राम सेलवार, जिला डिंडोरी को बेच दिया है।
आरोपियों के कब्जे से बिक्री राशि में से ₹30,000 नगद बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी महेश सतनामी एवं संतराम सतनामी को गिरफ्तार कर न्यायिक न्यायिक रिमांड पर भेजी गई। वहीं प्रकरण के अन्य आरोपी गुड्डा उर्फ असलम खान की पता तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघुबीर लाल चंद्र, प्रशिक्षु उप निरीक्षक केसो राम, सउनि मनक राम धु्रव, कुंदन राजपूत, प्र.आर. श्याम डहरिया, बलदेव राजपूत तथा आरक्षक नागेश साहू एवं पवन गंधर्व का विशेष योगदान रहा।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS