लेटेस्ट न्यूज़
नवलपुर गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी समान के साथ कबाड़ खरीददार सहित चार आरोपियों को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…  | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में नगर उद्यान, सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा, स्कूल भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- सामूहिक आदर्श विवाह सबसे बड़ा पुण्य का काम | अंडर 13 शतरंज स्पर्धा बालक वर्ग में गीतांश साहू विजेता, योगेश बंजारे उपविजेता एवं बालिका वर्ग में मौली ध्रुव विजेता, रेणुका खत्री बनी उपविजेता | आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई में ग्राम भाठा में 14.58 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त | खनिजों के अवैध उत्खनन पर सख्ती, शिवनाथ नदी घाट पर संयुक्त कार्रवाई, पोकलेन मशीनें और हाइवा वाहन जब्त |

RECENT POSTS

मुक्तिधाम में मनाया गया हरेली त्यौहार, नारियल फेंक प्रतियोगिता का भी आयोजन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – नगर के मुख्य मुक्तिधाम में हर वर्ष की तरह किस वर्ष की हरियाली त्योहार हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। कृषि औजारों का पूजन कर नारियल फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैलाश यादव एवं द्वितीय स्थान दिलीप जायसवाल को मिला।

नगर के मुक्तिधाम में हर साल मुक्तिधाम सेवा समिति के द्वारा हरियाली त्यौहार मनाया जाता है। इस साल भी समिति के द्वारा त्यौहार मनाया गया। सर्वप्रथम पौधारोपण में उपयोग होने वाले कृषि औजारों का पूजन किया गया। पूजन के बाद नारियल फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में समिति के सदस्य कैलाश यादव को प्रथम स्थान मिला वहीं द्वितीय स्थान दिलीप जायसवाल को प्राप्त हुआ। ओके ब्रिक्स के संचालक यतीन्द्र खत्री के द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को पांच हजार एक रूपए का पुरस्कार दिया गया। वहीं द्वितीय पुरस्कार तीन हजार एक रुपए समिति के संयोजक शरद कुमार डड़सेना के द्वारा दिया गया। इस दौरान कृष्ण कुमार जायसवाल, अंकित मौर्य, परमेश वैष्णव, पप्पू चंदेल, अमित साकत, राम बघेल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS