लेटेस्ट न्यूज़
छत्तीसगढ़ रेजिमेंट से लेकर सेना की छावनी और आयुध डिपो की मांग,पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स में पूर्ण छूट तक—संतोष साहू ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के समक्ष उठाई सैनिक हितों की प्रमुख मांगें | सर्व यादव समाज लोरमी का संगठन हुआ मजबूत, ग्रामीण व नगरीय इकाई का सर्वसम्मति से गठन,शत्रुघ्न यादव ग्रामीण,राहुल यादव बने लोरमी शहरी अध्यक्ष | धारदार टंगिया से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की हत्या: आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए भेजा जेल | लूट की नीयत से प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव कर जानलेवा हमला : पुलिस से कड़ी कार्रवाई व रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग | पार्षद परिवार के साथ अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप! कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से की सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग | “पहल अभियान: बदलाव की शुरुआत सुरक्षा के साथ” पुलिस विभाग द्वारा आयोजित |
लेटेस्ट न्यूज़
छत्तीसगढ़ रेजिमेंट से लेकर सेना की छावनी और आयुध डिपो की मांग,पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स में पूर्ण छूट तक—संतोष साहू ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के समक्ष उठाई सैनिक हितों की प्रमुख मांगें | सर्व यादव समाज लोरमी का संगठन हुआ मजबूत, ग्रामीण व नगरीय इकाई का सर्वसम्मति से गठन,शत्रुघ्न यादव ग्रामीण,राहुल यादव बने लोरमी शहरी अध्यक्ष | धारदार टंगिया से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की हत्या: आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए भेजा जेल | लूट की नीयत से प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव कर जानलेवा हमला : पुलिस से कड़ी कार्रवाई व रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग | पार्षद परिवार के साथ अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप! कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से की सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग | “पहल अभियान: बदलाव की शुरुआत सुरक्षा के साथ” पुलिस विभाग द्वारा आयोजित |

RECENT POSTS

छत्तीसगढ़ रेजिमेंट से लेकर सेना की छावनी और आयुध डिपो की मांग,पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स में पूर्ण छूट तक—संतोष साहू ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के समक्ष उठाई सैनिक हितों की प्रमुख मांगें

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

छत्तीसगढ़ रेजिमेंट से लेकर पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स में पूर्ण छूट तक—संतोष साहू ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के समक्ष उठाई सैनिक हितों की प्रमुख मांगें

नई दिल्ली प्रवास के दौरान सौंपा मांग पत्र, छत्तीसगढ़ में सेना की छावनी, आयुध डिपो एवं रक्षा अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की भी मांग

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के हितों को लेकर निरंतर आवाज उठाने वाले पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के संयोजक संतोष साहू ने राजधानी नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संतोष साहू ने सेना, सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा अपनी मांगों से संबंधित पत्र केंद्रीय राज्य मंत्री को सौंपा।

संतोष साहू ने केंद्र सरकार के समक्ष छत्तीसगढ़ रेजिमेंट की स्थापना की मांग को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती का देश की सुरक्षा में गौरवशाली योगदान रहा है। प्रदेश के हजारों युवा भारतीय सेना सहित विभिन्न सुरक्षा बलों में सेवाएं दे रहे हैं और अनेक वीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के नाम से एक अलग रेजिमेंट की स्थापना प्रदेश की सैन्य परंपरा, वीरता और गौरव को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान करेगी।

छत्तीसगढ़ में सेना की छावनी और आयुध डिपो की मांग

संतोष साहू ने छत्तीसगढ़ में भारतीय सेना की छावनी तथा आयुध डिपो स्थापित किए जाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सैन्य संस्थानों की स्थापना से छत्तीसगढ़ की सामरिक एवं रणनीतिक भूमिका और मजबूत होगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार, तकनीकी प्रशिक्षण, आधारभूत संरचना और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने प्रदेश में रक्षा अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उनका कहना है कि आज भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ में रक्षा अनुसंधान एवं तकनीकी गतिविधियों से संबंधित संस्थान स्थापित होने से प्रदेश के युवाओं को आधुनिक तकनीक, अनुसंधान और रक्षा क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

पूर्व सैनिकों एवं परिवारों को टोल टैक्स में पूर्ण छूट की मांग

संतोष साहू ने छत्तीसगढ़ के सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को टोल टैक्स में पूर्ण छूट प्रदान किए जाने की मांग को भी केंद्रीय राज्य मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में वर्षों तक सेवा देकर देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों ने राष्ट्र के प्रति अपना महत्वपूर्ण दायित्व निभाया है। सेवा निवृत्ति के बाद भी उनके सम्मान, सुविधा और कल्याण के लिए सरकार तथा समाज की जिम्मेदारी बनी रहती है। इसलिए छत्तीसगढ़ में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के लिए टोल टैक्स में पूर्ण छूट की विशेष व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक केवल सेवानिवृत्त सैनिक नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था में अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष समर्पित कर चुके राष्ट्रसेवक हैं। उनके सम्मान और सुविधाओं से जुड़ी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाना चाहिए।

केंद्रीय राज्य मंत्री के समक्ष रखा सैनिक समाज का पक्ष

संतोष साहू ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से आग्रह किया कि इन सभी मांगों को संबंधित मंत्रालयों एवं केंद्र सरकार के समक्ष उचित स्तर पर रखा जाए, ताकि छत्तीसगढ़ में सैन्य एवं रक्षा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को आगे बढ़ाया जा सके तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के हित में भी सकारात्मक निर्णय लिया जा सके।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ रेजिमेंट की स्थापना केवल एक प्रशासनिक मांग नहीं, बल्कि प्रदेश के लाखों युवाओं, सैनिकों, पूर्व सैनिकों और समस्त छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं एवं गौरव से जुड़ा विषय है।

“सैनिकों के सम्मान और अधिकारों की आवाज निरंतर उठाता रहूंगा”

संतोष साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी, यहां के वीर जवानों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के सम्मान, अधिकार और कल्याण से जुड़े विषयों को वे निरंतर मजबूती के साथ उचित मंच पर उठाते रहेंगे। उनका उद्देश्य पूर्व सैनिक समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के साथ-साथ नई पीढ़ी में राष्ट्रसेवा और सैन्य सेवा के प्रति जागरूकता एवं प्रेरणा का भाव मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में देशसेवा की भावना प्रबल है और प्रदेश के सैनिकों ने सदैव देश का मान बढ़ाया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ को रक्षा एवं सैन्य क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS