लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सीएम अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा’’11 दिव्यांग को स्कूटी किये प्रदान… | मां त्रिवेणी स्कूल गोंडखाम्ही के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 13 नग लोहे के पाइप अनुमानित कीमत ₹9,000/- बरामद चोरी करने वाले तीन आरोपियों को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार। | मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार     200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज | खुड़िया जलाशय में उफान, वेस्ट बियर से छलका पानी…कारी डोंगरी पुल पानी में डूबा | भारी बारिश के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में देर रात तक राहत एवं निगरानी कार्य जारी | डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है: केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू |

RECENT POSTS

लोरमी क्षेत्र में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई जारी

लोरमी क्षेत्र में अवैध मदिरा के खिलाफ सख्ती

मुंगेली, 18 मार्च 2026// कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज लोरमी क्षेत्र में आबकारी टीम ने आकस्मिक निरीक्षण करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेघोरी में सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबकारी टीम ने लीला बाई भास्कर के कब्जे से लगभग 75 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने योग्य सामग्री) जब्त किया। मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (च) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में चौकी डिंडोरी थाना क्षेत्र के ग्राम झलरी निवासी छेदी सिंह साकत के पास से 10 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब तथा 75 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। इस प्रकरण में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(1)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया। संयुक्त कार्रवाई में आबकारी विभाग के लोरमी प्रभारी अमित शाह, मुंगेली प्रभारी जय सिंह मरकाम, पथरिया प्रभारी उम्मी रूमा सहित अन्य स्टाफ शामिल रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार     200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज