लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके | डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़
जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संतोष साहू का जांजगीर जिले का संगठनात्मक प्रवास अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी रहा। अकलतरा नगर में पूर्व सैनिक भाइयों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों द्वारा आत्मीय स्वागत, सत्कार एवं अभिनंदन किया गया, जिसने संगठन और समाज के बीच सुदृढ़ विश्वास को और प्रगाढ़ किया।

नगर पालिका परिषद अकलतरा की अध्यक्षा श्रीमती दीप्ति रोहित सारथी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व सैनिकों के सम्मान, उनके कल्याण तथा संगठन की भावी कार्ययोजना पर सार्थक एवं सकारात्मक संवाद हुआ।

इस प्रवास के दौरान प्रदेश संयोजक संतोष साहू के साथ भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिय अनुज तामेश्वर साहू  एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता  सुमन धीवर उपस्थित रहे। साथ ही रोहित सारथी , हितेश साहू , राजेश साहू , डी.एन. तिवारी , राजेंद्र सिंह बैंस,राजेंद्र पाण्डेय , हरीश साहू , राजू यादव सहित अनेक पूर्व सैनिक साथियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अपने उद्बोधन में संतोष साहू ने कहा कि “हमारी पहचान केवल पूर्व सैनिक के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र के अनुशासित प्रहरी के रूप में है। संगठन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों के अनुभव, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा को समाजहित और राष्ट्रनिर्माण की धारा से जोड़ना है। जब पूर्व सैनिक संगठित होते हैं, तो समाज में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभाव की ज्योति प्रज्वलित होती है।”

यह प्रवास केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि पूर्व सैनिकों के सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा और संगठन की मजबूती के संकल्प का सशक्त प्रदर्शन था। संवाद, समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता के माध्यम से पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ निरंतर समाज एवं राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
जय हिंद 🇮🇳

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS