लेटेस्ट न्यूज़
डी आई पाइप चोरी का खुलासा: लोहे के सामान सहित अंतरराज्यीय चोर अनुपपुर (एम पी) से गिरफ्तार | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सर्वसुविधायुक्त वेंटिलेटर एंबुलेंस का किया लाेकार्पण, अग्रवाल समाज ने समर्पित की अत्याधुनिक एम्बुलेंस ,सर्व समाज के जरूरतमंदों को मिलेगा बड़ा लाभ | मनियारी नदी किनारे अवैध मादक पदार्थ गांजा पौधे की जप्ती , आरोपी को जरहागांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वनांचल के 8 गांवों में जनचौपाल लगाकर बिजली, पानी, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए 20 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी | लोरमी कालेज परिसर में 19 लाख के पेवर ब्लाक निर्माण कार्य का किया गया भूमि पूजन : उपमुख्यमंत्री साव की बड़ी सौगात | शासकीय हाई स्कूल ढोलगी में शाला प्रवेश उत्सव |

RECENT POSTS

डी आई पाइप चोरी का खुलासा: लोहे के सामान सहित अंतरराज्यीय चोर अनुपपुर (एम पी) से गिरफ्तार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लोरमी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चोरी गये लोहे के सामान को अनुपपुर मध्यप्रदेश से किया गया बरामद

थाना लोरमी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोड़खाम्ही नहर मे शासकीय नल जल योजनांतर्गत पाईप रखे पाईप को चोरी करने वाले आरोपी को अनुपपुर मध्यप्रदेश से किया गया गिरफ्तार व नाबालिग को भेजा गया बाल संप्रेषण गृह

अतर्राज्यीय चोर मुंगेली पुलिस के गिरफ्त में 

चोरी हुये डीआई पाईप को किया गया जप्त

आरोपी के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 272/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले से समस्त थाना/चौकी प्रभारी को संपत्ति संबंधी अपराध पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है,जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस सुश्री नवनीत छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के कुशल मार्गदर्शन पर थाना लोरमी पुलिस को चोरी के प्रकरण मे मिली सफलता। प्रार्थी बालगा भास्कर राव पिता अप्पा राव उम्र 35 साल सा. खरजाड़ा थाना जिला सीसीए काकुलम आंध्रप्रदेश हा.मु. आशु दंत चिकित्सालय के पास करही मुंगेली, जिला मुंगेली ने दिनांक 26.06.2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम गोड़खाम्ही नहर रोड गाड़ाटोला मोड़ के पास निर्माण स्थल (साईड) मे रखे 30 नग डीआई पाईप मे से 24 नग डीआई पाईप साईज 250 एमएम, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6,00,000 लाख रूपये को दिनांक 10.06.2026 के किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर

थाना लोरमी में अप. क. 272/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि चोरी गये मशरूका को अनुपपुर शहडोल मार्ग कुदौली स्थित एक कबाड़ी के दुकान पर बिक्री किया गया है,

सूचना तस्दीकी हेतु तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर मौका पहुंचकर रेड कार्यवाही करने कबाड़ी दुकान का संचालक अनुज कुमार नामदेव मिला जिसे हिरासत में लेकर तथ्यात्मक पूछताछ करने पर चोरी गये पाईप को दिनांक 13.06.2026 को ट्रक कमांक सीजी 04 एमजी 3817 में लाये थे, जिसे अमित सिंह व चालक से खरीदकर लोहे के पाइप को कटिंग कर कबाड़ी दुकान मे रखना बताये जाने पर आरोपी अनुज कुमार नामेदव के कबाड़ दुकान से चोरी गये पाईप नग को जप्त कर आरोपी अनुज कुमार नामदेव पिता कृष्ण कुमार नामदेव उम्र 20 साल निवासी पोड़ी थाना एवं जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) को दिनांक 28.06.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया तथा इसी प्रकरण मे एक विधि से संघर्षरत बालक जो चोरी से ट्रक मे लोहे के पाइप को भरकर ब्रिकी हेतु भेजने पर घटना मे प्रयोग किये वाहन मोटरसायकल को जप्त कर विधि से संघर्षरत बालक को दिनांक 30.06.2026 को न्यायालय आदेश पर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया, प्रकरण में अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही है,विवेचना जारी है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, उपनिरी.अमित गुप्ता, प्र.आर. दयाल गवास्कर, आर. राजु साहू, देवी नवरंग, दिलेश्वर साहू, रेखराम नेताम,कवि टोप्पो,सैनिक कुलदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS